IFS अफसर देवेंद्र सिंह का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस....
::/introtext::::fulltext::
रायपुर 23 मई 2018। छत्तीसगढ़ के IFS अफसर देवेंद्र सिंह का आज सुबह निधन हो गया। देवेंद्र सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। देवेंद्र सिंह प्रदूषण बोर्ड में बतौर मेम्बर सेक्रेटरी पदस्थ थे। लंबे समय से बीमार चल रहे देवेंद्र सिंह का कई बार इलाज मुम्बई के अस्पताल में भी हुआ था, लेकिन उनकी सेहत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। राजधानी के ही निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्हीने आज सुबह अंतिम सांसे ली। देवेंद्र सिंह की गिनती बेहद शांत, संयमित और सुलझे हुए अफसरों में होती थी। वो रायपुर में भी बतौर वन संरक्षक अपनी सेवाएं दे चुके थे।
रायपुर के वन संरक्षक तीन साल तक रहने के साथ साथ वो, पंचायत में डिप्टी सिकरेटरी भी रहे। Csidc के भी वो 3 साल से अधिक md रहे। प्रदेश का पहला इन्वेस्टर मीट भी उन्ही के कार्यकाल में हुआ था। उनके निधन पर बयूरोक्रेशी शोक की लहर है।आईएफएस देवेंद्र सिंह का आईएएस, आईपीएस बिरादरी से गहरे संबंध थे। इसलिए, जिसे भी ये खबर मिली, सन्न रह गए। खुद पीएस टू CM अमन सिह ने देवेंद्र सिंह के देहावसान की खबर शेयर की। देवेंद्र सिंग जिस विभाग में भी रहे, अधिकारी, कर्मचारी उन्हें बेहद पसंद करते थे। सीसीडीसी के MD रहने के दौरान पहली बार ब्रेन ट्यूमर का पता चला तो CSIDC के कर्मचारियों ने उनके लिए मृतुन्जय पाठ करवाया था।
::/fulltext::