Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
आज के समय में अमूमन कई लोग कमजोर आंखों की समस्या से जूझ रहे हैं. सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि बच्चों की भी आंखों की रोशनी कमजोर हो गई है. जिस वजह से छोटी-छोटी उम्र के बच्चे भी चश्मा लगा रहे हैं. बता दें कि कम उम्र में भी आंखों की रोशनी कम होने की कई वजहें हो सकती हैं. जिनमें से शरीर में पोषक तत्वों की कमी और घंटों तक मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन के सामने समय गुजारना मुख्य रूप से शामिल हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इस चश्मे से हमेशा के लिए उतार सकते हैं. आज हम आपको एक ऐसे होममेड ड्रिंक के बारे में बताएंगे जिसका नियमित सेवन करने से आपके आंखों का चश्मा उतर सकता है. आपको इसका रिजल्ट कुछ ही दिनों में देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं इस ड्रिंक को कैसे बनाना है-
रात को सोने से पहले दूध के साथ सौंफ, मिश्री और बादाम का सेवन करना आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकता है. बादाम विटामिन ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होता है. वहीं सौंफ के साथ बादाम का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है. वहीं बात करें सौंफ की तो इसमें पाए जाने वाले औषधीय गुण आंखों की रोशनी को बेहतर करने में मददगार हो सकते हैं.
