न्यूजीलैंड और भारत का तीसरा टी20 मैच नेपियर में मूसलाधार बारिश की वजह से खत्म कर दिया गया. 161 के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 9 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए थे...........
नेपियर में लगातार बारिश की वजह से भारत और न्यूजीलैंड के तीसरा टी20 मैच को बीच में ही खत्म कर दिया गया. भारतीय टीम पार स्कोर के बारबार थी इसलिए DLS Method के अनुसार यह मैच टाई हुआ. इस तरह ये तीन मैचों की सीरीज 1-0 से भारत के नाम हो गई है. भारत ने अपनी पारी में 9 ओवर खेलकर 75 रन बनाए थे. जिसमें हार्दिक पांड्या 30 रन और दीपक हुडा 9 रन बनाकर नाबाद रहे. न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के 9 ओवर कर 4 विकेट गिर चुके थे, जिसके बाद मैच शुरु नहीं किया जा सका.
इससे पहले, न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाए थे. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की. एक समय फिलिप्स और कॉनवे ऐसी बल्लेबाजी कर रहे थे, जैसे टीम का स्कोर 200 के पार चला जाएगा लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने खासकर सिराज के साथ अर्शदीप ने कहर बरपाया और कीवी टीम को 160 रन पर रोक कर दिया. सिराज और अर्शदीप के के खाते में 4-4 विकेट आए तो वहीं हर्षल पटेल ने 1 विकेट निकाला. न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉनवे ने 59 और फिलिप्स ने 54 रन की पारी खेली. बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ था. तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था.
दोनों टीमें इस प्रकार रही:
भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या (सी), दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, टिम साउदी (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन
