24 घंटों में कोरोनावायरस संक्रमण से 2,812 लोगों को जान गंवानी पड़ी है. देश में कोविड-19 के एक्टिव केसों की संख्या भी बढ़ते हुए 2813658 पहुंच गई है....
खास बातें
- लगातार पांचवे दिन तीन लाख से ज़्यादा कोरोनावायरस केस
- अब तक एक लाख 95 हजार 123 लोगों की जा चुकी है जान
- अप्रैल में अब तक कोरोना के 51,63,828 नए केस आ चुके हैं
देश में कोरोना के नए केसों में बढ़ोत्तरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को कोरोनावायरस के नए मामलों का आंकड़ा साढ़े तीन लाख के आंकड़े को पार कर गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,52991 केस सामने आए हैं.जबकि इस अवधि में कोरोनावायरस संक्रमण से 2,812 लोगों को जान गंवानी पड़ी है.लगातार पांचवे दिन देश में तीन लाख से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. देश में कोविड-19 के एक्टिव केसों की संख्या भी बढ़ते हुए 2813658 पहुंच गई है. देश में कोरोना से अब तक हुई मौतों को आंकड़ा दो लाख के आंकड़े के काफी करीब पहुंच गया है. कोरोना संक्रमण से अब तक एक लाख 95 हजार 123 लोगों की जान गई है.
