अग्नि-5 मिसाइल उच्च स्तरीय सटीकता के साथ 5,000 किलोमीटर दूरी तक के लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम है, जिसका परीक्षण बुधवार को किया गया......
नई दिल्ली : भारत ने जमीन से जमीन पर मार करने की क्षमता रखने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का बुधवार को सफल परीक्षण किया. ओडिशा के तट पर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम आईलैंड से यह परीक्षण किया गया. अग्नि-5 मिसाइल उच्च स्तरीय सटीकता के साथ 5,000 किलोमीटर दूरी तक के लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम है, जिसका परीक्षण बुधवार को किया गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि अग्नि-पांच का सफल परीक्षण विश्वस्त न्यूनतम प्रतिरोधक क्षमता हासिल करने की भारत की नीति के अनुरूप है. बुधवार शाम 7:50 बजे इस मिसाइल को लांच किया गया.
