भारतीय डाक विभाग के 40,000 से ज्यादा पदों पर आवेदन के मात्र एक दिन बचा है. ऐसे में अगर इस बंपर भर्ती के लिए अब तक अप्लाई नहीं किया है तो जल्दी करें........
भारतीय डाक ने हाल ही में बंपर भर्ती निकाली है. डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) (ब्रांच पोस्टमास्टर/असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (एबीपीएम)/डाक सेवक) के लगभग 40,000 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगा है. अगर अब तक आपने इस बंपर भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, तो जल्दी करें. कारण कि इस वैकेंसी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है. डाक विभाग के इस भर्ती के लिए कल यानी 16 फरवरी 2023 तक अप्लाई किया जा सकता है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इंडियन पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.
एप्लीकेशन करेक्शन विंडो
कौन कर सकता है अप्लाई
ग्रामीण डाक सेवक की इस बंपर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गई है. इसके साथ ही उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से दसवीं पास होना और साइकिल चलाना आना जरूरी है. कंप्यूटर की जानकारी भी जरूरी है.
आवेदन शुल्क
भारतीय डाक की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा. सभी महिला आवेदकों, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के आवेदकों, पीडब्ल्यूडी आवेदकों और ट्रांसवुमन उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान में छूट दी गई है.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा. कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट तैयार की जाएगी.
