Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
श्रीनगर. रियासत में रविवार को दो आपरेशनों में पांच आतंकी मार गिराए गए। 4 जवान शहीद हो गए। इस दौरान मुठभेड़ स्थल पर विस्फोट में 7 नागरिक भी मारे गए हैं। दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ तो राजोरी जिले के सुंदरबनी में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाया गया है। राज्यपाल ने विस्फोट में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त किया है। साथ ही मारे गए लोगों के परिवार वालों को एक लाख रुपये तत्काल सहायता की घोषणा की है। वहीं 40 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जाता है कि नागरिकों की मौत एक बम धमाके में हुई। जब कुलगाम जिले के लारू में जारी आतंकियों और पुलिसकर्मियों के बीच मुठभेड़ खत्म हुई तो इसके तुरंत बाद वहां एक बम धमाका हुआ जिसमें नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। आपको बता दें कि इस मुठभेड़ में जवानों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया था।
एडीशनल डीजीपी मुनीर अहमद खान ने कहा कि जैसे ही नागरिकों के घरों में छुपे आतंकियों का सफाया हुआ, नागरिक तुरंत अपने-अपने घरों की ओर दौड़ पड़े। लेकिन आतंकियों ने वहां ग्रेनेड बिछा रखा था जिसके फटने से उनकी मौत हो गई।
एक अन्य दूसरी घटना में एक मुठभेड़ में तीन जवान और दो आतंकी मारे गए। खान ने नागरिकों के मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि नागरिकों ने पुलिस की बात नहीं मानी, इसलिए ये हादसा हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने उनसे अपील की थी कि वे मुठभेड़ खत्म होने के तुरंत बाद वहां पर नहीं पहुंचें।
पुलिस प्रवक्ता मनोज कुमार ने भी कहा कि नागरिकों ने सुरक्षाकर्मियों की बात ना मानते हुए एनकाउंटर खत्म होते ही तुरंत अपने घरों की ओर दौड़ पड़े। इसके पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसके लिए ऐसे एहतियात बरते जाते हैं। ग्रेनेड बिछाकर कुछ पूर्व के कुछ मामलों में आतंकी भागने में कामयाब हुए हैं क्योंकि इससे वे सुरक्षाकर्मियों या फिर नागरिकों को ही निशाना बनाते हैं या फिर उन्हें डायवर्ट करने की कोशिश करते हैं।
::/fulltext::