Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
दुर्ग 10 जून 2018। आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में 1 लाख 55 हजार 158 उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिसमें 18 हजार 138 परीक्षार्थी पास हुए हैं। पंचकुला के प्रणव गोयल ने परीक्षा में टॉप किया है। प्रणव को 360 में से 337 अंक मिले हैं। जेईई एडवांस में एक बार फिर छत्तीसगढ़ को भिलाई ने टॉपर दिया है। भिलाई के निमय गुप्ता ने AIR48 रैंक हासिल किया है। 48 वे रैंक लेकर निमय ही स्टेट टॉपर है। निमय डीपीएस भिलाई का छात्र है। पिता बीएसपी में वरिष्ठ अधिकारी है।
यहां देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट…
| रैंक लिस्ट | रैंक | नाम | शहर |
| OPEN (CRL) | 1 | प्रणव गोयल | पंचकुला |
| OPEN (CRL) | 2 | साहिल जैन | कोटा |
| OPEN (CRL) | 3 | कलश गुप्ता | नई दिल्ली |
| OPEN (CRL) | 1 (Girls) | मीनल परख | कोटा |
| OBC-NCL | 1 | मवूरी सिवा कृष्णा मनोहर | विजयवाड़ा |
| SC | 1 | आयुष कदम | कोटा |
| ST | 1 | जटोथ शिवा तरुण | हैदराबाद |
| CRL-PWD | 1 | मनन गोयल | पटियाला |
| OBC-NCL-PWD | 1 | वीरेंद्र कुमार | जेहनाबाद |
| SC-PWD | 1 | रौशन कुमार | वैशाली |
वहीं जोन वाइज ये है टॉपर्स लिस्ट
आईआईटी बॉम्बे जोन – ऋषि अग्रवाल (CRL-8)
आईआईटी दिल्ली जोन- साहिल जैन (CRL 2)
आईआईटी गुवाहाटी जोन- प्रशांत कुमार (CRL 150)
आईआईटी कानपुर जोन- आयुष कदम (CRL 78)
आईआईटी खड़गपुर जोन- हेमंत कुमार (CRL 5)
आईआईटी मद्रास जोन- मवूरी सिवा कृष्णा मनोहर (CRL 5)
ऐसे देखें रिजल्ट
– अपने नतीजे देखने के लिए jeeadv.ac.in पर जाएं या आप results.jeeadv.ac.in वेबसाइट पर भी जा सकते हैं.
– jeeadv.ac.in वेबसाइट पर जाने के बाद आपको results.jeeadv.ac.in पर जाना होगा.
– वहां रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर, इमेल एड्रेस आदि की जानकारी देकर आप रिजल्ट देख सकते हैं.
रिजल्ट जारी होने के बाद 15 जून से देश के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीट चुनने की प्रक्रिया शुरू होगी. जिन अभ्यर्थियों ने आर्किटेक्चर एप्टीट्यूट टेस्ट दिया है 18 जून के बाद अपना कॉलेज चुन सकेंगे. पूरे देश भर में छात्रों को सीट अलॉट करने वाली ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी पहले अलॉटमेंट की घोषणा 27 जून को करेगी.
::/fulltext::