सुशांत सिंह राजपूत के मौत की गुत्थी दिन पर दिन उलझती ही चली जा रही है. एक तरफ सीबीआई रिया पर शिकंजा कसता चला जा रहा है वहीं देश से लेकर विदेश तक लोग सोशल मीडिया के जरिए जस्टिस फॉर एसएसआरआर कैंपेन से जुड़ रहे हैं.....
खास बातें
- सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए विदेशों में लगाए गए Billboard
- सुशांत सिंह राजपूत की केस पर पूरी दुनिया की नजर
- सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने शेयर किया वीडियो, कहा- पूरी दुनिया की नजर है
नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी दिन पर दिन उलझती ही चली जा रही है. एक तरफ सीबीआई रिया पर शिकंजा कसता चला जा रहा है वहीं देश से लेकर विदेश तक के लोग सोशल मीडिया के जरिए जस्टिस फॉर एसएसआरआर कैंपेन से जुड़ रहे हैं. सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंहा क्रीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया जिसमें आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह से सुशांत के लिए न्याय की मांग करते हुए हॉलीवुड में Billboard लगाए गए हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए क्रीर्ति ने लिखा- पूरी दुनिया की नजर इस पर है. हॉलीवुड में भी सुशांत के लिए न्याय की मांग करते हुए billboard लगाए गए हैं.
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स एंगल को लेकर मुकदमा दर्ज किया है. एनसीबी मामले में रिया चक्रवर्ती, शौविक, जया शाह, श्रुति मोदी और पुणे के रहने वाले और गोवा में सक्रिय शख्स गौरव आर्या व अन्य ड्रग्स डीलरों की कुंडली खंगालेगी. दिल्ली में NCB डायरेक्टर के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज हुआ है.
दिल्ली स्थित NCB की ऑपरेशंस यूनिट, मुंबई NCB के साथ मिलकर सुशान्त केस में ड्रग्स एंगल की तफ्तीश करेगी. जिन-जिन लोगों के नाम ED की FIR में हैं, उनके खिलाफ NCB ने यह मामला दर्ज किया है. इसके मायने यह है कि रिया , उसके भाई व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ. 20, 22, 27, 28, 29 NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया गया है. सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 75 दिन से ऊपर हो गए हैं. सुशांत केस की जांच कर रही सीबीआई जांच तो कई मोर्चों पर कर रही है. लेकिन उसका सबसे ज्यादा जोर उन 4 लोगों से पूछताछ पर है जो 14 जून के दिन सुशांत सिंह राजपूत के घर में मौजूद थे और दूसरा 15 करोड़ की हेराफेरी पर.
