बेंगलुरु में रोड शो के दौरान पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े. इस दौरान लोगों ने पीएम मोदी पर फूल बरसाए. साथ ही बहुत से लोग अपने कैमरों में इस पल को कैद करते नजर आए........
खास बातें
- कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए बेंगलुरु में PM मोदी का रोड शो.
- PM मोदी के रोड शो के दौरान लोगों ने उन पर जमकर फूल बरसाए.
- PM मोदी के रोड शो के दौरान लोगों में काफी उत्साह नजर आया.
बेंगलुरु : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटे हैं. इसी प्रचार अभियान के दौरान पीएम मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु में रोड शो किया. पीएम के रोड शो को लेकर बेंगलुरु के आम लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया. कर्नाटक में विधानसभा चुनाव कुछ ही दिन दूर है, ऐसे में बीजेपी प्रचार अभियान को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रही है. यही कारण है कि बीजेपी की नैया पार लगाने के लिए पीएम मोदी कर्नाटक में लगातार चुनावी जनसभाएं और रोड शो कर रहे हैं.
बेंगलुरु में रोड शो के दौरान पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े. इस दौरान लोगों ने पीएम मोदी पर फूल भी बरसाए. साथ ही बहुत से लोग अपने कैमरे में इस पल को कैद करते नजर आए. रोड के दूसरी ओर बहुत से लोग ऐसे थे जो पीएम मोदी के वाहन के साथ आगे बढ़ते दिखे. इस दौरान पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया. हालांकि पीएम मोदी इस रोड शो के दौरान अपनी गाड़ी की जगह एक ट्रक पर सवार थे, जिसे प्रचार अभियान के लिए विशेष तौर पर तैयार किया गया था.
उम्मीदवारों में उत्साह
कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी
बता दें कि आज ही पीएम मोदी ने कर्नाटक के हुमनाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और जेडीएस पर जमकर निशाना साधा था. पीएम मोदी ने कहा कि यह कर्नाटक को देश में नंबर वन बनाने वाला चुनाव है. कांग्रेस और जेडीएस किसान विरोधी हैं. पहले कर्ज माफी के नाम पर धोखा हुआ है. इसलिए राज्य में डबल इंजन की सरकार जरूरी है. इस साल फरवरी के बाद से पीएम मोदी का यह नौंवा कर्नाटक दौरा है.
कर्नाटक में 10 मई को मतदान होना है और चुनाव परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे.
