राखी सावंत ने कहा था कि तनुश्री ड्रग्स लेकर अपनी वैन में पड़ी हुई थीं। उनका गाना तो नाना के कहने पर मुझे करना पड़ गया.....
::/introtext::::fulltext::
#Metoo कैंपेन के जरिए बॉलीवुड अभिनेत्री ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही इस कैंपेन के तहत कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े बहुत से लोगों पर आरोप लगा चुकी हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े बहुत से लोगों ने तनुश्री का सपोर्ट किया था।
लेकिन राखी सावंत इस मामले में तनुश्री पर उंगली उठाने की वजह से सुर्खियों में रहीं। राखी सावंत ने कहा था कि तनुश्री ड्रग्स लेकर अपनी वैन में पड़ी हुई थीं। उनका गाना तो नाना के कहने पर मुझे करना पड़ गया। अब तनुश्री ने राखी सांवत के इस बयान के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराने के साथ 10 करोड़ रुपए की मांग की है।

राखी ने बताया कि मेरे पास नाना पाटेकर का भी फोन आया। वो बोलने लगे कि तुम गाना कर दो। मैंने जब ये सुना तो फौरन सेट पर पहुंच गई। राखी ने खुलासा किया कि उस दिन तनु ड्रग्स लेकर वैनिटी वैन में 4 घंटे से बेहोश पड़ी थीं। तनु आज बड़ी-बड़ी बातें कर रही हैं। लेकिन मैं उनकी असलियत सबको बताना चाहती हूं।
::/fulltext:: 