प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विभिन्न राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों को संबोधित किया. यहां पीएम मोदी ने सरदार सरोवर बांध (Sardar Sarovar Dam) को लेकर विपक्ष को घेरा और कहा कि नेहरू के जमाने में शुरू हुये काम मेरे समय में पूरे हो रहे हैं........
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विभिन्न राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों को संबोधित किया. यहां पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का नया भारत नई सोच और नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा है. आज भारत तेजी से विकसित होती इकोनॉमी है और निरंतर अपनी इकोलॉजी को भी मजबूत कर रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि हमने देखा है कि Environment clearance के नाम पर देश में आधुनिक Infrastructure के निर्माण को कैसे उलझाया जाता था.
जहां आप बैठे हैं एकता नगर में यह आंखें खोलने वाला उदाहरण है. कैसे अर्बन नक्सलों ने, विकास विरोधियों ने इतने बड़े प्रकल्प सरदार सरोवर डैम को रोक कर रखा था. इसका शिलान्यास देश आज़ाद होने के तुरंत बाद किया गया था. सरदार पटेल ने देश के एकीकरण में बड़ी भूमिका निभाई.
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने सरदार सरोवर बांध का
शिलान्यास किया, लेकिन सारे अर्बन नक्सल मैदान में आ गए. यह पर्यावरण विरोधी है ऐसा अभियान चलाया और बार- बार उसके रोका गया. पीएम ने कहा जिस काम की शुरुआत नेहरू जी ने की थी वो काम पूरा हुआ मेरे आने के बाद.
