इस साल शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। हर साल मां दुर्गा शारदीय नवरात्रि में किसी न किसी खास सवारी पर सवार होकर आती हैं। मां की इस सवारी को बहुत खास माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि माता रानी की सवारी से भविष्य में होने वाले शुभ-अशुभ घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है।

हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
इस बार मां दुर्गा शारदीय नवरात्रि पर 26 सितंबार को हाथी पर सवार होकर आएंगी। मां की विदाई 5 अक्टूबर को हाथी पर ही होगी। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि की शुरुआत अगर सोमवार या रविवार के दिन से होती है तो मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं। और अपने साथ सुख समृद्धइ लेकर आती है। साथ ही दुनिया में शांति का प्रयास सफल होने की भी मान्यता होती है।

हर बार मां दुर्गा डोली, मनुष्य, घोड़े, भैंस, हाथी, नाव जैसे अलग-अलग सवारियों पर सवार हो कर आती हैं। लेकिन हाथी और नाव पर मां दुर्गा का आगमना काफी शुभ माना जाता है। हाथी को ज्ञान और समृद्धि का प्रातीक माना जाता है। वहीं अन्य सवारियों को अशुभ घटनाओं का संकेत माना जाता है। इसी के साथ ये इस बात का भी संकेत होता है कि इस साल फसलों की पैदावार अच्छी होगी।

मां की सभी सवारी के संकेत
अगर मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं, तो ये इस बात की ओर संकेत करता है कि इस साल पानी की बढ़ोतरी होगी। यानि फसलों की पैदावार अच्छी होगी। हर तरफ हरियाली ही हरियाली होगी। वहीं अगर मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आती हैं, तो ये युद्ध की आशंका का संकेत होता है। नौका यानि नाव पर भी मां दुर्गा का आना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जब मां दुर्गा नाव पर सवार होकर आती हैं, तो भक्तं की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मां के डोली पर सवार होकर आना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर मां दुर्गा डोली में सवार होकर आएंगी तो आक्रांत रोग या मृत्यु का भय बना रहता हैं।

सप्ताह के दिन से जुड़ी है मां की सवारी
हफ्ते के सातों दिन मां दुर्गा के सवारी के लिए अलग-अलग बांटे हुए हैं। ज्योति के अनुसार नवरात्रि में मां का आगमन और विदाई की सवारी वार से जुड़ी होती है। अगर नवरात्रि की शुरुआत रविवार या सोमवार से होती हैं, तो मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती है। जो शुभ संकेत है। वहीं शनिवार या मंगलवार को मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आती हैं, जो अशुभ संकेत है। गुरुवार या शुक्रवार के दिन मां डोली पर सवार होकर आती है, ज्योतिष के अनुसार ये भी शुभ संकेत नहीं हैं। अगर बुधवार को नवरात्रि शुरू होती है तो मां दुर्गा नौका यानि नाव पर सवार होकर आती हैं। जो काफी शुभ संकेत होता है।
