गुरुवार की सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में 2,76,110 नए केस सामने आए हैं और इस अवधि में 3,874 की मौत हुई है. हालांकि, ये मामले बुधवार के मामलों से ज्यादा हैं. बुधवार को 2.67 लाख मामले आए थे......
नई दिल्ली: भारत में कोविड-19 के मामलों में धीरे-धीरे कमी दर्ज की जा रही है. दूसरी लहर का पीक खत्म माना जा रहा है. गुरुवार की सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में 2,76,110 नए केस सामने आए हैं और इस अवधि में 3,874 की मौत हुई है. हालांकि, ये मामले बुधवार के मामलों से ज्यादा हैं. बुधवार को 2.67 लाख मामले आए थे.
कोरोना के ताजे आंकड़े-
एक दिन में नए मामले: 2,76,110
एक दिन में मौतें: 3,874
COVID-19 के कुल मामले: 2,57,72,440
कुल एक्टिव मामले : 31,29,878
24 घंटों में टेस्टिंग : 20,55,010 (अब तक की सबसे ज्यादा टेस्टिंग)
24 घंटों में ठीक हुए मरीज :36,9,077
24 घंटों में वैक्सीनेशन : 11,66,090
कुल वैक्सीनेशन : 18,70,09,729
पॉजिटिविटी रेट :13.43%
