Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
न्यूजीलैंड की सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने देश में अगले साल 2023 से तंबाकू पर प्रतिबंध लगा दिया है। न्यूजीलैंड की संसद ने इस संबंध में कानून को पारित कर दिया है। इस कानून के मुताबिक साल 2008 के बाद पैदा हुआ कोई भी शख्स कभी भी सिगरेट या टैबेको प्रोडक्ट नहीं खरीद सकता है। इस कानून के जमीन पर आने के बाद तंबाकू या सिगरेट खरीदने वालों के नंबर कम हो जाएंगे। संसद में बिल पेश करते वक्त स्वास्थ्य मंत्री आयशा वेराल ने कहा कि ये "धूम्रपान मुक्त भविष्य की ओर" एक महत्वपूर्ण कदम है।
न्यूज़ीलैंड देश में स्मोकिंग रेट पहले से ही कम निचले स्तर पर है। नवंबर में जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार केवल 8 फीसदी व्यस्क रोजाना स्मोक करते है, ये दर पिछले साल की तुलना में 9.4 प्रतिशत से नीचे है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस बिल के लागू होने के बाद देश भर में स्मोक्ड टैबेको प्रोडक्ट्स को बेचने में खुदरा विक्रेताओं की संख्या को 600 तक सीमित हो सकती है। निकोटीन को गैर-नशे की लत के स्तर तक कम कर दिया जाएगा।
नया कानून वैप प्रोडक्ट्स पर प्रतिबंध नहीं लगाता है, जो सिगरेट की तुलना में युवा पीढ़ी के बीच कहीं अधिक लोकप्रिय हैं।

भारत में टोबैको प्रोडक्ट्स पर कब लगेगा बैन ?
वहीं भारत में भी संसद में तंबाकू प्रोडक्ट्स पर रोक लगाने की सिफारिशें की गई हैं, ये सिफारिश संसदी की स्थायी समिति ने की है। इसके साथ ही देश के हर एयरपोर्ट पर भी स्मोकिंग जोन बंद करने की सिफारिश भी की गई है।