Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
खास बातें
पटना: बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मणिपुर (Manipur) के जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पांच विधायकों के पार्टी छोड़ने पर बीजेपी (BJP) पर हमला किया. उन्होंने कहा कि, ''एक बात तो साबित हो रही है कि ये किस तरह का काम लोग कर रहे हैं. अन्य पार्टियों से लोगों को अपनी तरफ लाना और खींचना, ये काम जो लोग कर रहे हैं, क्या यह संवैधानिक चीज है? ये कोई सही काम है? इसलिए विपक्ष के सभी लोग एकजुट होंगे तो 2024 के चुनाव में देश की जनता का निर्णय बहुत अच्छा आ जाएगा. तब इन लोगों को पता चलेगा.'' नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि 2024 के चुनावों में भाजपा "50 सीटों पर सिमट सकती है, अगर सभी विपक्षी दल एक साथ आकर चुनाव लड़ते हैं. उन्होंने कहा कि मैं सभी को साथ लाने के लिए काम कर रहा हूं.
नीतीश कुमार ने कहा कि, ''अभी जो हम लोगों ने निर्णय किया कि हम एनडीए (NDA) से अलग होंगे, तो सभी राज्यों में पार्टी के लोगों से बात हो गई थी. मणिपुर के छह के छह एमएलए 10 तारीख के बाद यहां पर आए थे और खुशी प्रकट कर रहे थे. वे हमारे साथ में थे, मिलने आए थे. अब लेकिन यह सोच लीजिए कि हो क्या रहा है? वे (बीजेपी) किसी पार्टी के जीतने वाले लोगों को किस तरह से अपनी तरफ ले रहे हैं.''
नीतीश कुमार ने कहा कि, ''जब हम लोग एलायंस (एनडीए) में साथ थे तब किसी को बनाया, अपने यहां? कभी नहीं... और बाद में सबको अपने पास लेकर जाना है. यह कौन सा स्वभाव है? किस प्रकार का काम है? इस तरह की कोई चीज पहले से चलती रही है? एक नए ढंग से इस तरह का काम किया जा रहा है. उसमें क्या है, सभी (मणिपुर के जेडीयू विधायक) कुछ दिन पहले तो आए थे. परसों खबर की आज के बारे में, कि हम लोग आ रहे हैं. जाने दीजिए जो करता है, उससे क्या फर्क पड़ता है?''