Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
अंबिकापुर। सरगुजा में कांग्रेस ने क्लीन स्वीप कर दिया है। अब तक ज़िला पंचायत में क़ाबिज़ रही भाजपा बमुश्किल दो सीटों को खुद के खाते में दर्ज कर पाई है, जबकि एक सीट निर्दलीय के हवाले हुई है।
सरगुजा ज़िला पंचायत 14 सीटों का है, विधानसभा वार इसे देखें तो अंबिकापुर विधानसभा में छ, लुंड्रा में तीन और सीतापुर विधानसभा में पाँच ज़िला पंचायत क्षेत्र हैं। अंबिकापुर विधानसभा जो स्वास्थ्य और पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव का गृह और निर्वाचन क्षेत्र हैं वहाँ की छ सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। लुंड्रा विधानसभा जो डॉ प्रीतम राम का क्षेत्र हैं उसमें तीन ज़िला पंचायत क्षेत्र हैं वहाँ भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। सीतापुर विधानसभा जो खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का निर्वाचन क्षेत्र है उन्ही के पाँच ज़िला पंचायत क्षेत्र से भाजपा का खाता खुला है। सीतापुर क्षेत्र से दो ज़िला पंचायत पर भाजपा, दो पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है।
मंत्री सिंहदेव के भतीजे आदित्येश्वर शरण सिंहदेव इस ज़िला पंचायत चुनाव के ज़रिए सियासत में अपनी अधिकृत उपस्थिति दर्ज करा गए हैं। आदित्येश्वर ने ज़िला पंचायत क्षेत्र क्रमांक दो से चुनाव लड़ा और रिकॉर्ड 19601 मतों से जीत दर्ज की। आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने उस इलाक़े से यह रिकॉर्ड जीत दर्ज की है जो बीते पंद्रह साल तक भाजपा के क़ब्ज़े में रहा था। इस ज़िला पंचायत में जीत के अंतर का दूसरा रिकॉर्ड राकेश गुप्ता ने दर्ज किया। राकेश गुप्ता ने ज़िला पंचायत क्षेत्र क्रमांक एक से 18023 से जीत दर्ज की।