बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शानदार अदाकारी से हॉलीवुड में भी अपना परचम लहराया है। अब प्रियंका अपने इस सफर को कुछ खास अंदाज में सेलिब्रेट करने वाली हैं। इसको लेकर पिग्गी चॉप्स ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “ये जश्न का समय है। 2020 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मेरे 20 साल होने जा रहे हैं। ऐसा कैसे हुआ पता नहीं। आप सभी का साथ मेरे साथ हमेशा रहा है। आइए मेरे साथ जुड़िए, मैं आपको अपना ये सफर दिखाना चाहती हूं।”

‘द स्काई इज पिंक’ एक्ट्रेस ने वीडियो में बताया कि वह अपने करियर के सबसे बड़े 20 पलों को एक बार फिर से याद करेंगी, जिनका उनकी जिंदगी पर काफी गहरा असर रहा है। वे पूरे साल इस प्रक्रिया को जारी रखेंगी।
