आजकल के बॉलीवुड के दौर में कुछ हटकर देखना है तो फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्में देखें। आपको बहुत कुछ सीखाती हुई, नयापन और पुराना दौर से रूबरू कराएगी फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्में। हम बेवजह संजय साहब की तारीफ नहीं कर रहे हैं। इनकी हर फिल्म होती है कमाल की। या यूं कहें दर्शक फिल्म देखते हुए 'उस दौर' में गोते लगाते हैं। चाहे आप इनका अंतिम बॉलीवुड की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी, पदमावत, गोलियों की रासलीला, गुजारिश, ब्लैक, देवदास आदि। एक साक्षात्कार में संजय लीला भंसाली ने कहा है, ' भारत में ऐतिहासिक फिल्में बनाते समय सावधान रहने की आवश्यकता है। तथ्यों को भी सही रखना बहुत जरूरी है'।

बॉलीवुड में फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्में से आप वाकिफ हैं। अब आपके पसंदीदा फिल्म निर्माता ओटीटी पर डेब्यू कर रहे हैं। ओटीटी पर संजय की इस डेब्यू वेबसीरीज का नाम है हीरामंडी। कल इसके फर्स्ट लुक पोस्टर का अनावरण किया है।

क्यों हीरामंडी है अलग
फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली वेब सीरीज हीरामंडी से डिजिटल स्पेस में कदम रख रहे हैं। कहानी उस समय की है जब तवायफें, रानियां हुआ करती थीं। भंसाली प्रोडक्शन की यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके पहले लुक का पोस्टर व वीडियो लॉन्च किया गया। दोनों ही इसके ओटीटी पर आने के लिए बेचैन कर रहे हैं। पोस्टर व वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख को खूबसूरत तवायफों के रूप में दिखाया गया है। संजय लीला भंसाली और नेटफ्लिक्स के सीओओ टेड सारंडोस ने हीरामंडी के पोस्टर का अनावरण किया। उम्मीद है कि भंसाली के हीरामंडी के विजन के साथ ओटीटी एक पायदान ऊपर जाएगा। पोस्टर साझा करने के अलावा, निर्माताओं ने पूरी स्टार कास्ट का खुलासा करते हुए हीरामंडी की दुनिया की एक झलक दी। कहना गलत नहीं होगा संजय की यह कहानी भी दर्शकों को एक अलग दुनिया में ले जाएगी।
पारंपरिक लिबास और जेवरात
आने वाली वेब सीरीज हीरामंडी के पोस्टर में अभिनेत्रियों मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख पारंपरिक पोशाक और जड़ाऊ आभूषणों में दिखीं। सभी अभिनेत्रियों के कपड़ों का रंग पीला और मेकअप डार्क दिखा। सभी के हेयर डू पुराने जमाने के हैं। सभी की ज्वेलरी जड़ाऊ है, जिसमें शामिल हैं- मांग टीका, पासा, हाथ फूल, चेन वाली नथ और कंगन। इसमें अभिनेत्रियों के पीले रंग के भारतीय पारंपरिक परिधानों में गोल्डन व कॉपर रंग की हैवी एम्ब्रॉयडरी है।