श्रुति हासन की अंडर वाटर तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.....
नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट पोस्ट के जरिए फैन्स से जुड़ी रहती हैं. उनका जुदा अंदाज फैन्स को खूब पसंद आता है. श्रुति हासन ने फिर से अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो खूब ध्यान खींच रही है. श्रुति हासन (Shruti Haasan) की इन तस्वीरों की खास बता यह है कि इसे अंडर वाटर यानी पानी के अंदर शूट किया गया है. सोशल मीडिया पर श्रुति हासन की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. फैन्स भी इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं.

श्रुति हासन (Shruti Haasan) ने दो तस्वीरें शेयर की है, जिसमें एक में वो ब्लैक एंड व्हाइट में नजर आ रही हैं. जबकि दूसरी फोटो में वो कलरफुल दिख रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा है: 'वाटर बेबी.' श्रुति हासन की लेटेस्ट तस्वीरों को ढाई लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. तस्वीरों में श्रुति हासन काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. फैन्स भी जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं.

साउथ से लेकर बॉलीवुड का पड़ाव पार करते हुए हॉलीवुड पहुंचने वाली श्रुति हासन (Shruti Haasan) एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ ही एक बेहतरीन सिंगर भी हैं. श्रुति हासन के इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह पता लगता है कि श्रुति हासन सिंगिंग भी काफी अच्छे से करती हैं. तेलुगु फिल्मों में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली श्रुति हासन ने बॉलीवुड में अब तक 'वेलकम बैक, रमैया वस्तावैया, गब्बर इज बैक, लक, डी-डे, बहन होगी तेरी, रॉकी हैंडसम और तेवर' जैसी फिल्मों में काम किया है. आने वाले दिनों में वो कई बड़ी फिल्मों में नजर आ सकती हैं.
