सूत्रों के अनुसार सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम की घोषणा पार्टी विधायक दल की बैठक के बाद की गई. सुखविंदर सिंह सुक्खू से पहले हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का नाम सीएम की रेस में सबसे आगे बताया जा रहा था.......
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है. सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम की घोषणा पार्टी विधायक दल की बैठक के बाद की गई.पार्टी ने मुकेश अग्निहोत्री को राज्य का डिप्टी सीएम बनाने का फैसला किया है.सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.राज्य के नए सीएम के तौर पर अपने नाम की घोषणा के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एएनआई से बातचीत में कहा कि मैं और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री एक टीम की तरह का काम करेंगे. मैंने 17 वर्ष की उम्र से राजनीति शुरू की थी. कांग्रेस पार्टी ने मेरे लिए जो कुछ किया है वो जीवन भर नहीं भूल सकता हूं.
खास बात ये है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू से पहले हिमाचल कांग्रेस की मौजूदा अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह का नाम सीएम की रेस में सबसे आगे बताया जा रहा था, लेकिन शनिवार दोपहर तक ये साफ हो गया था कि प्रतिभा सिंह अब इस रेस से बाहर हो चुकी हैं.
प्रियंका गांधी इन चुनावों के लिए रणनीति बनाने में भी वो शामिल थीं. कई नेताओं ने पार्टी की जीत और भाजपा की चुनाव मशीनरी को हराने में उनके नेतृत्व की सराहना भी की है. प्रचार की कमान संभालते हुए प्रियंका गांधी की यह पहली चुनावी सफलता है. पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव हार गई थी, सिरमौर, कांगड़ा, सोलन और ऊना में अपनी रैलियों के दौरान प्रियंका गांधी ने अग्निपथ, महंगाई, बेरोजगारी और पुरानी पेंशन योजना के मुद्दे उठाए थे.
