Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो सकती है। हालांकि बारिश के ज्यादा आसार उत्तर छत्तीसगढ़ में है। हालांकि मौसम विभाग का ये अनुमान है कि बारिश के बाद छत्तीसगढ़ में गरमी काफी बढ़ेगी तापमान बढ़ेगा और लू भी चलेगी। स्काइमेट मौसम वेबसाइट के मताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ शहरों में वर्षा हो सकती है। उसके बाद अगले तीन-चार दिनों के लिए दोनों राज्यों में मौसम शुष्क हो जाएगा और तापमान बढ़ेगा।
बीते 24 घंटों के दौरान भी उत्तरी और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ शहरों में वर्षा हो सकती है।
[Hindi] मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीते बारिश के दिन, दिखेगा लू का प्रकोप
मध्य भारत के राज्यों में जल्द लू जैसे हालात बन सकते हैं। मध्य प्रदेश के कई शहरों में अगले 2 से 4 दिनों के दौरान तापमान 45 डिग्री के काफी करीब पहुँच जाएगा जिससे लू चलने की आशंका है। इसी दौरान छत्तीस...
आने वाले दिनों में मौसम में संभावित बदलाव के चलते मध्य भारत के राज्यों में लू जैसे हालात विकसित हो सकते हैं। छत्तीसगढ़ के कई शहरों में अगले 2 से 4 दिनों के दौरान तापमान 45 डिग्री के काफी करीब पहुँच जाएगा जिससे लू चलने की आशंका है। इसी दौरान प्रदेश में दिन का तापमान बढ़ते हुए सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुँच सकता है। इससे लू जैसी स्थितियाँ बन सकती हैं।