चाहे आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हों, पाचन में सुधार कर रहे हों या डायबिटीज को कंट्रोल कर रहे हों, पपीता हर डाइट में आपके आसानी से मिल जाता है। पपीता विटामिन ए, सी, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजो के साथ ये फल खाने से आपके सेहत पर गलत असर भी पड़ सकता है। इसलिए आपको पपीता और इसके दुस्प्रभावों के बारे में जानने की जरूरत है।

1. दूध
कुछ लोगों का मानना है कि पपीते के साथ दूध का सेवन करने से पाचन संबंधी परेशानी या पेट खराब हो सकता है। यह विश्वास इस विचार पर आधारित है कि पपीते में एंजाइम पपैन दूध को फटा सकता है। हालांकि, इस दावे का समर्थन करने वाले वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं।
पपीता प्राकृतिक रूप से मीठा और थोड़ा अम्लीय फल है। इसे अन्य अत्यधिक अम्लीय फलों जैसे संतरे, अंगूर, नींबू के साथ मिलाने से कुछ व्यक्तियों में संभावित रूप से एसिडिटी हो सकती है।
3. कच्चा केला
कच्चे केले में उच्च मात्रा में स्टार्च होता है, जिसे कुछ लोगों के लिए पचाना मुश्किल हो सकता है। पपीते के साथ हरे केले को खाने से कई लोगों के पेट में सूजन और गैस की समस्या हो सकती है।
पपीते के साथ शराब का सेवन पाचन और समग्र स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसलिए हमेशा सलाह दी जाती है कि शराब का सेवन कम मात्रा में करें और अपने समग्र आहार विकल्पों को लेकर सावधान रहें।
