Thunderstorm Alert: मौसम विभाग ने आज जबरदस्त तूफान आने का पूर्वानुमान लगाया है. तूफान कब आएगा?......
::/introtext::
::fulltext::
Thunderstorm Alert: तूफान कब आएगा? ये ऐसा सवाल है जो पूरे इंटरनेट पर गूंज रहा है. मौसम विभाग ने आज जबरदस्त तूफान आने का पूर्वानुमान लगाया है. लेकिन प्रकृति का ये कहर फिल्मों में भी कई बार नजर आ चुका है.
खास बातें
- मौसम विभाग को तूफान की आशंका
- हरियाणा में स्कूल पड़े हैं बंद
- हॉलीवुड फिल्मों में यूं दिखा था कह
नई दिल्ली: तूफान कब आएगा? ये ऐसा सवाल है जो पूरे इंटरनेट पर गूंज रहा है. मौसम विभाग ने आज जबरदस्त तूफान (thunderstorm) आने का पूर्वानुमान लगाया है और तूफान के खतरों से बचाने के लिए तो हरियाणा में दो दिन के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं. गृहमंत्री मंत्रालय की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक देश के 13 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका जताई गई है. पिछले हफ्ते राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में आंधी-तूफानसे 124 लोगों की मौत हो गई थी. लेकिन हॉलीवुड समय-समय पर ऐसी फिल्में बनाता रहा है, जिसमें प्राकृतिक आपदाएं इंसान के सामने चुनौतियां पैदा करती हैं, लेकिन इंसान भी उनसे निबटने के तरीके खोज लेता है. तूफान को लेकर हॉलीवुड की कुछ फिल्में तो दुनियाभर में देखी गई हैं और उन्हें पसंद भी किया गया है. यही नहीं, इन फिल्मों में तो तूफान से बचने के तरीके भी नजर आते हैं...
ट्विस्टर (1996): फिल्म की एक्ट्रेस तूफानों का पीछा करती है और उसका वास्ता ऐसे ही एक खतरनाक बवंडर से पड़ता है. जो सबकुछ तबाह करता चला जाता है. वे तूफानों के अध्ययन के लिए अपने पति के साथ निकलती है, और कई बार दोनों इसका शिकार होते-होते बच जाते हैं. लेकिन दोनों अपनी जानकारी और सयानेपन से इससे पार पा जाते हैं.
द परफेक्ट स्टॉर्म (2000): ये फिल्म समुद्र पर आधारित है और इसमें मछुआरे एक तूफान की जद में आ जाते हैं और उफनती लहरों और तेज हवाओं के बीच वे जीवन के लिए संघर्ष करते नजर आते हैं.
इनटू द स्टॉर्म (2014): तूफान जहां तबाही लेकर आता है, वहीं कुछ ऐसे लोग होते हैं जो शोध कर रहे होते हैं और कई लोगों में यह रोमांच भी पैदा करता है. ऐसा ही एक तूफान सिल्वरटन में आता है, और हर कोई उसका अपने तरीके से मुकाबला करता है.
