Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
रायपुर. देश भर में कड़ाके की ठंड जारी है। भारतीय मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि आज तड़के सुबह उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंड़ीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में घना कोहरा दर्ज किया गया है। इस वजह से आस पास के राज्य, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र में भी ठंडी हवाओं के चलते ठंड बढ़ गई है।
इसके अलावा पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम में भी सुबह साढ़े पांच बजे घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तर भारत में और ठंड पड़ने के आसार है। मौसम विभाग ने बताया कि शुष्क मौसम और उत्तर पश्चिम हवाओं की वजह से देश के उत्तर पश्चिम हिस्सों के ज्यादातर इलाकों में अगले तीन-चार दिन तक न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।
वहीँ गुरुवार को छत्तीसगढ़ में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों में प्रदेश के तापमान में छह डिग्री तक गिरावट हुई है। राजधानी रायपुर में चार दिन पहले रात का तापमान 20 डिग्री तक पहुंच चुका था, जो अब 14.2 डिग्री तक पहुंच चुका है।न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। यह गिरावट अगले 24 घंटे में भी जारी रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के कारण प्रदेश के उत्तरी भाग में हल्के घना से मध्यम घना तक कोहरा एक-दो पॉकेट में छाने की संभावना है साथ ही प्रदेश के उत्तरी भाग सरगुजा संभाग के जिलों में एक-दो पॉकेट में शीतलहर चलने की संभावना है। शीतलहर की स्थिति में आवश्यक सावधानी बरतना आवश्यक है। वहीँ रायपुर – 14.2 तापमान रात में रहा है। बिलासपुर – 13.4, पेंड्रारोड- 8.4, अंबिकापुर- 7.4, जगदलपुर – 14.0, दुर्ग- 10.4, राजनांदगांव- 11.0 रात का तापमान रहा है।