Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
रायपुर। कोरोना संकट में मौसम भी लगातार किसानों के लिए सरदर्द बनता जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए छत्तीसगढ़ सहित देश के 8 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अर्लट जारी किया है। छत्तीसगढ़ के अलावे मध्यप्रदेश, दिल्ली, यूपी, हरियाणा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडू के लिए ये अलर्ट जारी किया है।
skymetweather.com के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें जारी रहने के आसार हैं।पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय ओडिशा, केरल, दक्षिणी कर्नाटक और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर जबकि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है।राजस्थान के कई स्थानों पर बारिश होने और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी हरियाणा और दिल्ली, उत्तर व पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उत्तरी-तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक तमिलनाडु में एक-दो स्थानों पर वर्षा के आसार हैं।