Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
स्टोरी हाइलाइट्स
दुनिया ने साल 2020 को विदाई दे दी है. लोग अपने-अपने अंदाज में साल 2021 का स्वागत कर रहे हैं. नए साल के जश्न के बीच सर्दी भी सितम ढा रही है. कई इलाकों में नए साल के पहले दिन ठंड ने टॉर्चर किया. दिल्ली में पारा 1.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. यह पिछले 14 साल में सबसे कम है.में कई इलाकों में सुबह घना कोहरा भी छाया रहा.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आईएमडी के कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सफदरजंग और पालम में सुबह 6 बजे घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य हो गई. घने कोहरे के कारण यातायात की रफ्तार भी प्रभावित हुई. मौसम विभाग के मुताबिक सफदरजंग में न्यूनतम 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.
वहीं, दिल्ली के ही एक अन्य इलाके पालम में तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 24 घंटे में तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है. गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही नए साल के जश्न पर घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी का अनुमान जताया था.
हल्की बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने दिल्ली में 3 से 5 जनवरी के बीच बारिश का अनुमान जताया है. इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयन रीजन में बर्फबारी का भी अनुमान है. विभाग ने मैदानी इलाकों में शीतलहर का अनुमान व्यक्त किया है.
एक दिन पहले भी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी थी. 31 दिसंबर को तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. बता दें कि इससे पहले 8 जनवरी 2006 को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. पिछले साल सबसे कम टेंपरेचर 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.