Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
दुनिया के मशहूर वैज्ञानिक प्रोफेसर स्टीफन हॉकिंग (Stephen Hawking) की मौत इसी साल 14 मार्च को हुई थी. डेढ़ महीने के बाद 2 मई को कैम्ब्रिज ने उनकी नई थ्योरी को रिलीज किया है. उन्होंने ये थ्योरी मौत के 10 दिन पहले ही खत्म की थी. इस थ्योरी के जरिए उन्होंने अपनी पुरानी थ्योरी को गलत बताया है. इस थ्योरी में बताया गया है कि ब्रह्मांड का कोई और छोर भी हो सकता है. वहीं उनकी पिछली थ्योरी में बताया गया था कि ब्रह्मांड अनंत है. उनकी नई थ्योरी को जर्नल ऑफ हाई एनर्जी फिजिक्स में पब्लिश किया गया है. हॉकिंग की पुरानी थ्योरी में संदेह पैदा हुआ था कि बिग बैंग के बाद एक नहीं बल्कि कई ब्रह्मांडों का निर्माण किया गया होगा.
अब हॉकिंग की नई थ्योरी में कहा गया है कि अंतरिक्ष में ऐसी जगह होगी जहां धरती जैसा कोई सौरमंडल हो सकता है. हो सकता है वहां डायनासोर हों, इंसान शिकार करते हों. ये कहना मुश्किल है कि वो बिलकुल धरती जैसा होगा. लेकिन वहां की जिंदगी मिलती-जुलती हो सकती है. साथ ही हॉकिंग ने अपनी पिछली थ्योरी को गलत बताते हुए लिखा है- ''बिग बैंग से पहले क्या था? ये कोई नहीं बता सकता. अगर कोई दावा कर रहा है तो वो झूठ है. मैनें भी ऐसा दावा किया था, जो इस स्टडी में गलत साबित हुआ.''
क्या है बिग-बैंग थ्योरी?
इस थ्योरी में बताने की कोशिश की गई थी कि यह ब्रह्मांड कब और कैसे बना? साइंटिस्ट स्टीफन हॉकिंग ने इस थ्योरी को समझाया था. इस थ्योरी के अनुसार करीब 15 अरब साल पहले पूरे भौतिक तत्व और ऊर्जा एक बिंदु में सिमटी हुए थे. फिर इस बिंदु ने फैलना शुरू किया. बिग बैंग, बम विस्फोट जैसा विस्फोट नहीं था बल्कि इसमें, प्रारंभिक ब्रह्मांड के कण, समूचे अंतरिक्ष में फैल गए और एक दूसरे से दूर भागने लगे.
बीबीसी न्यूज की खबर के मुताबिक 1980 में अमेरिकी भौतिकशास्त्री जेम्स हार्टल के साथ मिलकर हॉकिंग ने ब्रह्मांड की शुरूआत को लेकर एक नया विचार दिया था. इस विचार ने महान भौतिकशास्त्री आइंस्टीन की थ्योरी से अलग एक थ्योरी दी थी.
नई दिल्ली: वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बजट पेश करते हुए प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की शुरुआत की थी. बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देते हुए सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी. बुधवार की कैबिनेट बैठक में सरकार ने इस योजना पर कुछ खास फैसले लिये. वरिष्ठ नागरिकों को कुछ राहत देते हुए सरकार ने प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई PMVVY) के तहत निवेश सीमा को दोगुना कर 15 लाख रुपये करने को मंजूरी दी. इससे वरिष्ठ नागरिकों का सामाजिक सुरक्षा कवर बढ़ सकेगा. साथ ही इस योजना में निवेश सीमा को दो साल के लिए बढ़ा दिया गया है. यह सीमा 4 मई को समाप्त हो रही थी. पीएमवीवीवाई (PMVVY) 60 साल और उससे अधिक उम्र के नागरिकों के लिए है.
बता दें कि इस योजना में निवेश की समयसीमा 4 मई, 2017 से 3 मई, 2018 थी. अब इसे बढ़ाकर 31 मार्च, 2020 कर दिया गया है.
पॉलिसी पूरी होने से पहले मृत्यु
अगर पालिसी धारक की मृत्यु पॉलिसी अवधि के 10 साल के भीतर होती है तो उसके नॉमिनी को खरीदी मुल्य वापस कर दी जाएगी. अगर कोई पॉलिसीधारक आत्महत्या करता लेता है तो उसके नॉमिनी को पूर्ण खरीदी मूल्य का भुगतान किया जाएगा.
कर नियमों से जुड़ा प्रावधान
आयकर 1961 की धारा 80सी के तहत इस योजना में जमा की गई राशि करमुक्त है. हालांकि जमा हुई राशि से अर्जित ब्याज पर पॉलिसी धारक को आयकर देना होगा.
खासकर गर्मी में हम सभी बिजली के बढ़ते बिल से परेशान आ जाते हैं ? गर्मी में हम सभी के इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स का इस्तेमाल बढ़ जाता है. जिसमें सबसे ज्यादा बिजली एसी में खर्च होती है. इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल कर हम इन खर्चों को कम कर सकते हैं. जानिए क्या हैं वो स्मार्ट ट्रिक्स.
सबसे पहले अपने घर के बल्ब बदलिए. सामान्य बल्ब की जगह एलईडी बल्ब का इस्तेमाल कीजिए.
गर्मियों में एसी का इस्तेमाल शुरू करने से पहले उसकी सर्विसिंग जरूर करा लें. तापमान की सेटिंग को भी सही रखें.
घर में वेंटिलेशन सही होगा तो बहुत देर तक पंखा चलाने, लाइट जलाकर रखने की जरूरत नहीं होगी.
वॉशिंग मशीन कपड़े तब ही धोएं जब मशीन की क्षमता के अनुसार कपड़े हो इकट्ठे हो जाएं.
पानी की पाइप लीक कर रही है तो ठीक करा लें. बूंद-बूंद करके पानी गिरता रहता है और टंकी खाली हो जाती है. वॉटर मोटर से बिल तेजी से बढ़ जाता है.
एक कमरे से दूसरे कमरे में जाएं तो उठने के साथ ही कमरे की लाइट और पंखा बंद कर दें.
क्या आपको पता है कि स्मार्टफोन में छोटी-सी सेटिंग करने भर से आपकी बैटरी लंबी चल सकती है और आपको लो बैटरी की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है. आइये जानते हैं क्या हैं वो ट्रिक और सेटिंग जिसके जरिए आप अपने स्मार्टफोन की बैटरी को जल्दी लो होने से बचा सकते हैं.
अगर आपको अपने स्मार्टफोन की बैटरी बचानी है तो सबसे पहले अपने फोन के वाइब्रेशन को टर्न ऑफ कर दें. दरअसल, जब हम अपने फोन के कीबोर्ड पर टाइमिंग करते हैं और हमारे फोन का वाइब्रेशन ऑन रहता है तो बैटरी ज्यादा खर्च होती है.
अगर आपके स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले है तो अपने फोन का बैकग्राउंड कलर ब्लैक रखें. इससे आपकी बैटरी बचेगी. दरअसल आपके एम्लॉयड डिस्प्ले में जितना ब्लैक कलर होगा बैटरी उतनी कम कंज्यूम होगी.
अपने स्मार्टफोन में ट्रैकिंग लोकेशन को बंद कर दें. इससे आपकी बैटरी बचेगी. दरअसल, आपके स्मार्टफोन में जितने भी ऐप होते हैं लगभग सभी खुद-ब-खुद आपकी लोकेशन ट्रेक कर लेते हैं, ऐसे में बैटरी भी ज्यादा कंज्यूम होती है.
अपने एंड्रॉयड फोन को अपडेट करते रहें. इससे बैटरी बैकअप से लेकर स्मार्टफोन की परफोर्मेस में सुधार आता है.
बैटरी की लाइफ बचाने के लिए आप अपने स्मार्टफोन को एयरप्लेन मॉड पर भी रख सकते हैं. हालांकि इससे आप बाकि दुनिया से कट सकते हैं लेकिन इतनी देर तक बैटरी की लाइफ बची रहेगी. लेकिन इस दौरान आप वीडियोज चला सकते हैं और गाने भी सुन सकते हैं और आपकी बैटरी कम कंज्यूम होगी. इसके अलावा गेम भी खेल सकते हैं.
फोन में बैटरी auto-sync को टर्न ऑफ कर दें. इससे आपकी बैटरी लाइफ बची रहेगी. इसके लिए आपको Settings > Google account में जाकर auto-sync को टर्न ऑफ कर दें.
अपने बैटरी अगर आप बैटरी की लाइफ बढ़ाना चाहते हैं तो अपने फोन से बेकार के ऐप्स हटा दें. इनमें गेमिंग से लेकर शॉपिंग ऐप शामिल हैं. ये ऐप्स डेटा ज्यादा कंज्यूम तो करते ही हैं साथ ही में बैटरी भी ज्यादा खाते हैं.
अगर फोन में इंटरनेट नहीं चला रहे हैं तो वाई-फाई, जीपीएस और ब्लूटूथ बंद रखें. इसके अलावा फोन में NFC फीचर भी ऑफ रखें.
फोन अपने फोन में Google detection को टर्न ऑफ कर दें. इसके लिए ये सेटिंग फॉलो करें- Go to Apps > Settings > Google Services > Search & Now > Voice > Click on 'OK Google detection' > Turn off ‘