- पड़ताल
- Posted On
सुप्रीम कोर्ट : दिल्ली का पूर्वी एक्सप्रेसवे, आखिर प्रधानमंत्री का इंतजार क्यों ?.....
सुप्रीम कोर्ट : दिल्ली का पूर्वी एक्सप्रेसवे, आखिर प्रधानमंत्री का इंतजार क्यों ?.....
::/introtext::
::fulltext::
पीएम उद्घाटन ना कर पाएं तो 31 मई से पहले खोलें दिल्ली का पूर्वी एक्सप्रेसवे, ये जनता के हित में: सुप्रीम कोर्ट
- 135 किलोमीटर लंबा पेरिफेरल एक्सप्रेसवे गाजियाबाद, फरीदाबाद, गौतमबुद्धनगर और पलवल को जोड़ता है
- पहले इसका उद्घाटन 29 अप्रैल को किया जाना था, लेकिन एनएचआई ने बताया कि व्यस्तताओं के चलते ये नहीं हो पाया
नई दिल्ली. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिए कि पूर्वी एक्सप्रेसवे को 31 मई से पहले जनता के लिए खोल दिया जाए। कोर्ट ने गुरुवार को कहा- अगर तय समय तक प्रधानमंत्री मोदी वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन ना कर पाएं तो इसे जनता के लिए खोल दिया जाए। ये जनता के हित में है। उधर, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हम प्रधानमंत्री से तारीख लेकर जल्द इसका उद्घाटन कराएंगे।
देरी से प्रधानमंत्री का कोई लेना-देना नहीं- सरकार
गडकरी ने कहा, "ईस्टर्न एक्सप्रेसवे का काम जल्द पूरा होगा। हम इसके उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री से समय लेंगे और इसे तुरंत खोला जाएगा। प्रधानमंत्री का एक्सप्रेसवे को खोले जाने में देरी से कोई लेना-देना नहीं है। ये काम में देरी के चलते हुए है।"
दिल्ली पहले ही ट्रैफिक का दबाव झेल रही है- सुप्रीम कोर्ट
- जस्टिस मदन बी लोकुर और जस्टिस दीपक गुप्ता की बेंच ने कोर्ट ने हरियाणा-यूपी के शहरों को जोड़ने वाले इस 135 किमी लंबे पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के तैयार हो जाने के बावजूद चालू न होने पर नाराजगी जताई। ये एक्सप्रेस-वे गाजियाबाद, फरीदाबाद, गौतमबुद्धनगर (ग्रेटर नोएडा) और पलवल को जोड़ता है।
- बेंच ने कहा कि राजधानी दिल्ली वैसे ही ट्रैफिक का दबाव झेल रही है और अगर प्रधानमंत्री इसका वक्त से उद्घाटन नहीं कर पाते हैं तो इसे 31 मई से पहले जनता के लिए खोल दिया जाए।
"प्रधानमंत्री के बिना क्यों नहीं हो सकता उद्घाटन"
- एनएचएआई के वकील ने कोर्ट को बताया कि एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया जाना था, लेकिन उनकी कुछ जरूरी प्रतिबद्धताओं की वजह से अभी तक ये नहीं हो पाया है।
- बेंच ने कहा, "हमें बताया गया था कि ईस्टर्न कॉरिडोर का काम पूरा हो गया है और अप्रैल के आखिर तक पीएम उद्धाटन कर देंगे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम आने वाले दिनों तक भी यहां नही रहेंगे।"
- "सरकार पीएमओ पर जिम्मा डाल रही है, आखिर पीएम का इंतजार क्यों? सरकार की ओर से कोर्ट में पेश हुए एडिशनल सॉलिसीटर जनरल भी उद्घाटन कर सकते हैं। मेघालय हाईकोर्ट बिना औपचारिक उद्घाटन के 5 साल से काम कर रहा है, तो ईस्टर्न कॉरिडोर क्यों नहीं चालू हो सकता।"
81% पूरा हो चुका है एक्सप्रेसवे का काम: हरियाणा सरकार
- हरियाणा सरकार ने कोर्ट को बताया कि 135 किमी लंबे वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का 81% काम पूरा हो चुका है। इसको पूरा करने में जुटी निजी कंपनी ने इसी साल 30 जून तक निर्माण पूरा होने का आश्वासन दिया है।
2006 में शुरू हुई थी एक्सप्रेसवे की प्लानिंग
- बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की प्लानिंग 2006 में ही शुरू हो गई थी। दिल्ली को ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिल्ली के बाहर रिंग रोड बनाने का आदेश दिया था।
::/fulltext::