- विदेश
- Posted On
दूसरी पार्टियों से गठबंधन तभी होगा जब हमें सम्मानजनक सीटें मिलेंगी, नहीं तो अकेले लड़ेंगे चुनाव
बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर साफ किया है कि आगामी चुनावों में पार्टी बीजेपी को रोकने का पूरा प्रयास करेगी...
::/introtext::::fulltext::
लखनऊ . बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर साफ किया है कि आगामी चुनावों में पार्टी बीजेपी को रोकने का पूरा प्रयास करेगी। वहीं महागठबंधन पर उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों से गठबंधन तभी होगा जब हमें सम्मानजनक सीटें मिलेंगी, नहीं तो अकेले लड़ेंगे चुनाव। हालांकि बसपा सुप्रीमों ने ये बातें लोकसभा 2019 के चुनाव के संदर्भ में कही है, लेकिन इसका आंशिक असर इस साल होने वाले तीन राज्यों विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा। माना जा रहा है अगर गठबंधन पर सहमति बन गयी, तो छत्तीसगढ़ विधानसभा में चुनाव में बसपा-कांग्रेस साथ-साथ चुनाव लड़ सकते हैं।
इस बयान के बाद कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर कयास तो तेज हो गया है, लेकिन सीटों के तालमेल को लेकर विवाद गहराता जरूर जा रहा है। इधर पता चला था कि कांग्रेस बसपा को 90 में से छह सीटें देने पर तैयार हो गई है। हालांकि, बसपा सात सीटों पर अड़ी हुई है लेकिन, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि छह सीटों पर बात बन जाएगी। बसपा के साथ समझौते की वजह से कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा कुछ आगे-पीछे भी हो सकती है।
ध्यान रहे, बसपा कांग्रेस से 15 सीटें मांगी थी। लेकिन, कई दौर की बातचीत के बाद वह सात सीटों पर आ गई है। और, कांग्रेस उन्हें छह सीटें देने के लिए सहमत हो गई है। जाहिर है, एक सीट के लिए तो तालमेल नहीं अटकेगा। बसपा जिन सीटों पर दावा कर रही है, उनमें कसडोल, जैजैपुर, पामगढ़, सारंगढ़, तखतपुर और बेलतरा का नाम आ रहा है। कसडोल में बसपा को पिछले विधानसभा चुनाव में 26 हजार वोट मिले थे।
केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे भाजपा जनता का ध्यान बंटाने के लिए नए-नए तरीके अपना रही है। गठबंधन करने पर मायावती ने जवाब दिया कि हम किसी भी चुनाव में किसी भी प्रदेश में किसी से भी गठबंधन के लिए तैयार हैं बशर्ते हमें सम्मानजनक सीटें मिलें, नहीं तो हम अकेले ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं, अभी हाल ही में जेल से छूटे भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर द्वारा उन्हें ‘बुआजी’ कहे जाने पर मायावती ने जवाब दिया कि मेरा मतलब दलित, आदिवासी, पिछड़ी जाति के लोगों व आम जनता से है। बाकी किसी से मेरा कोई संबंध नहीं।
::/fulltext::