जल्द ही महाशिवरात्रि का महापर्व आने वाला है इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-आराधना कर भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं. ......
Mahavishratri 2023: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-आराधना की जाती है. माना जाता है कि इसी दिन माता पार्वती और शिव शंकर विवाह के बंधन में बंधे थे. इस साल आने वाली 18 फरवरी के दिन शिवरात्रि का महापर्व मनाया जाएगा. भक्त इस दिन अपने आराध्य भोलेनाथ की पूजा करते हैं और उनसे अपनी इच्छाओं की पूर्ति की कामना करते हैं. इस दिन खासतौर से भक्त प्रयासरत रहते हैं कि भगवान शिव (Lord Shiva) को प्रसन्न कर सकें. जानिए वे कौनसे कार्य हैं जिनसे भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं.
महाशिवरात्रि पर कैसे करें भगवान शिव को प्रसन्न
व्रत करना
महाशिवरात्रि के दिन सुबह-सवेरे उठकर स्नान के पश्चात व्रत का प्रण लिया जा सकता है. भोलेनाथ के लिए जो भक्त व्रत रखते हैं मान्यतानुसार भोलेनाथ उनसे प्रसन्न होते हैं. व्रत रखने के पश्चात भगवान शिव की पूजा की जाती है.
पहने यह रंग
शिवलिंग की पूजा
महाशिवरात्रि के दिन घर पर शिवलिंग लाना बेहद शुभ माना जाता है. यह शिवलिंग छोटा भी हो सकता है. मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा और अभिषेक करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है.
अर्पित करें ये चीजें
महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की पूजा का विधान है. इस दिन पूजा में उन चीजों को शामिल किया जाता है जो भोलेनाथ (Bholenath) को प्रिय हों और उन्हें प्रसन्न कर सकें. अक्षत, चंदन, गंगाजल, धतूरा, बेलपत्र और दही के साथ-साथ लाल-सफेद फूलों को पूजा में सम्मिलित करना शुभ मानते हैं.
मंदिर की सफाई
महाशिवरात्रि पर आप घर पर पूजा कर रहे हैं या नहीं फिर भी घर के मंदिर को साफ रखें. घर का मंदिर स्वच्छ रहेगा तो भगवान शिव प्रसन्न होंगे. कहते हैं मंदिर को साफ रखने पर माता लक्ष्मी की भी कृपा मिलती है.



