सावधान : रेलवे में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरोह है सक्रिय.....
::/introtext::::fulltext::
रेलवे भर्ती बोर्ड कल ग्रुप सी के 60 हजार पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित कर रहा है. जिन उम्मीदवारों ने RRB Admit Card डाउनलोड नहीं किया है वे अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in से डाउनलोड कर लें. RRB Admit Card: Group C की परीक्षा का एडमिट कार्ड 5 जुलाई को जारी किया गया था.
खास बातें
- ग्रुप सी के 60 हजार पदों पर परीक्षा कल है.
- परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड रविवार को जारी किया गया था.
- ग्रुप सी के पदों पर 47 लाख से ज्यादा आवेदन मिले हैं.
नई दिल्ली: Railway Jobs 2018: रेलवे भर्ती बोर्ड 9 अगस्त यानी कल ग्रुप सी (RRB Group C) के 60 हजार पदों पर ऑनलाइन भर्ती परीक्षा आयोजित कर रहा है. रेलवे में लंबे समय बाद इतनी बड़ी संख्या में भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है. RRB ने RRB Admit Card5 जुलाई को जारी किया था. जिन उम्मीदवारों ने RRB Alp Admit Card अभी तक डाउनलोड नहीं किया है, वे आरआरबी (RRB) की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर अपना एडिमट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. रेलवे भर्ती बोर्ड इलाहाबाद (RRB Allahabad) ने एक विज्ञापन जारी कर उम्मीदवारों को दलालों से सतर्क रहने को कहा है. कल ग्रुप सी (RRB Group C) के पदों पर भर्ती परीक्षा है, ऐसे में धोखाधड़ी करने वाले गिरोह काफी एक्टिव हो गए हैं. ये गिरोह उम्मीदवारों को नौकरी दिलाने का झांसा देते हैं और उनसे मोटी रकम वसूलते हैं. ऐसे में आपको रेलवे (Railway) में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह से सतर्क रहने की जरूरत है.
रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) इलाहाबाद के विज्ञापन में लिखा है, ''दलालों के झांसे में न आएं, परिश्रम से रेलवे में नौकरी पाएं.'' इस विज्ञापन के मुताबिक उम्मीदवारों की योग्यता ही उन्हें रेलवे में नौकरी दिला सकती है. रेलवे बोर्ड ने कहा कि रेलवे किसी भी एंजेंट को भर्ती संबंधी कार्य के लिए नामित नहीं करता है. रेलवे में भर्ती से संबंधित सभी कार्य ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से होते हैं. साथ हो बोर्ड ने कहा कि उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की मिलती जुलती फेस वेबसाइट से सावधान रहें.
आइये जानते हैं नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह से कैसे सावधान रहना है.
1. अगर आपको कोई रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देता है, तो आप नजदीकी पुलिस स्टेशन पर जाकर शिकायत दर्ज कराएं.
2. अगर आपको किसी भी जानकारी को लेकर संदेह है तो आप रेलवे भर्ती बोर्ड को इन नंबरों 0532- 2224531 0532- 2222545 पर संपर्क करें.
3. नौकरी का झांसा देने वालों की शिकायत This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. ईमेल द्वारा करें.
4. शिकायत करने वाले उम्मीदवारों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.
भर्ती परीक्षा कल है. अगर आपने एडमिट कार्ड (RRB Admit Card) डाउनलोड नहीं किया है तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलों कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
RRB ALP Admit Card/RRB Admit Card 2018 ऐसे करें डाउनलोड
स्टेप 1: उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए RRB की ऑफिशियल वेबसाइट (जिस भी रीजन के लिए आपने आवेदन किया हो) indianrailways.gov.in पर जाना होगा.
स्टेप 2: यहां आप RRB ALP & Technicians Admit Card के लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: नया पेज खुलेगा, यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें.
स्टेप 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट भी ले लें.
::/fulltext::