Tuesday, 11 August 2026

All Categories

1324::/cck::

दिशा पटानी : Beyonce को ट्रिब्यूट, 22 लाख बार देखा गया....

::/introtext::
::fulltext::

दिशा पटानी ने हॉलीवुड सेंसेशन बियॉन्से के पॉपुलर गाने Beychella पर डांस परफॉर्मेंस दी है, इसके वीडियो को 22 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

खास बातें

  1. दिशा पटानी ने डांस फ्लोर पर लगाई आग
  2. बियॉन्से के डांस स्टेप को किया फॉलो
  3. 22 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर पॉपुलर दिशा अक्सर अपने वीडियो को लेकर सुर्खियों में आती हैं. इसमें कोई दो राय नहीं हैं कि दिशा फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन डांसर्स में से एक हैं. इसका सबूत वह अपनी फिल्मों के गानों और स्टेज पर कई बार दे चुकी हैं. हाल ही में दिशा ने हॉलीवुड सेंसेशन बियॉन्से के पॉपुलर गाने Beychella पर डांस परफॉर्मेंस दी है. इसका वीडियो दिशा ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिसमें वह बियॉन्से के स्टेप्स को हू-ब-हू फॉलो करतीं दिखाई दे रही हैं.

1 दिन पहले साझा किए गए इस वीडियो को अब तक 22 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसमें दिशा का अंदाज काबिले-तारीफ है. बियॉन्से को दिशा अपनी आइडल मानती हैं. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में बताया कि वह लंबे वक्त से अपने आइडल को ट्रिब्यूट देना चाहती थीं.  बता दें, दिशा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में तेलुगु फिल्म 'लोफर' के जरिए की थी. साल 2016 में आई 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म थी. 2017 में उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म 'कुंग फू योगा' रिलीज हुई. दिशा की दूसरी बॉलीवुड फिल्म 'बागी 2' 30 मार्च, 2018 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उनकी जोड़ी टाइगर श्रॉफ के साथ जमी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. 'बागी 2' के बाद एक्ट्रेस 'संघमित्रा' में नजर आएंगी.

 

::/fulltext::

1258::/cck::

अब मीडिया के सामने तैमूर को नहीं लाएंगी करीना कपूर !....

::/introtext::
::fulltext::

मई 2018. सैफ अली खान और करीना कपूर के नन्हें राजकुमार तैमूर अली खान की पॉपुलैरिटी से तो हम सभी वाकिफ हैं. सोशल मीडिया से लेकर रियल लाइफ में भी तैमूर के चाहनेवालों की कमी नहीं. यही वजह भी है कि मीडिया अक्सर तैमूर को क्लिक करने के लिए बेताब रहती है. हमने अक्सर तैमूर की प्ले स्कूल जाते हुए या पार्क में खेलते हुए कई सारी तस्वीरें देखी होंगी. लेकिन अब तैमूर की दादी शर्मिला टैगोर ने इसपर आपत्ति जताई है. शर्मिला का मानना है कि इस तरह से मीडिया का तैमूर को फॉलो करना और उनकी पर्सनल लाइफ में दखल देना भी सही नहीं है. शर्मिला ने कहा, “मैं इस सोशल मीडिया अटेंशन से खुश नहीं हूं और ना ही जिस तरह से ये लोग तैमूर को लेकर बर्ताव करते हैं इस बात से खुश हूं. लोग अब उनके जीवन में ताक झाक करने लगे हैं. ये लोग उनके प्ले स्कूल के बाहर होते हैं. साथ ही जब वो अपने माता-पिटा के साथ कहीं जा रहे होते हैं तब भी उन्हें फॉलो करते हैं जोकि बेहद गलत है. लोगों से अनुरोध करना चाहूंगी कि तैमूर का पीछा छोड़ दीजिये.”

आपको बता दें कि इससे पहले सोहा अली खान ने भी तैमूर और अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू को मिल रही मीडिया अटेंशन पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने कहा था, “माना कि दर्शकों की नजर में रहना हमारे काम का हिस्सा है लेकिन ये चीज हमारे बच्चों पर लागू नहीं होना चाहिए. इसलिए मीडिया द्वारा उन्हें इस तरह से फोकस्ड रखना भी ठीक नहीं है. मुझे लगता है कि ये बेहद ज्यादा है. खासतौर पर तैमूर के लिए. भले ही ये उसके लिए अब आम बात हो गई है

::/fulltext::

1252::/cck::

अमिताभ बच्चन : हिन्दुस्तानी आज तक अंग्रेजों के गुलाम बने हुए हैं...

::/introtext::
::fulltext::

'बिग बी' ने कुछ घंटे पहले माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखी पोस्ट में कहा कि 'हैप्पी बर्थडे' मनाने की परम्परा अंग्रेज़ हमारे देश में छोड़ गए थे, लेकिन हिन्दुस्तानी आज तक उसके गुलाम बने हुए हैं.

खास बातें

  1. अंग्रेजों की तरह 'हैप्पी बर्थडे' मनाने की परम्परा से नाखुश हैं अमिताभ
  2. ट्विटर पर कहा- हिन्दुस्तानी आज तक उसके गुलाम बने हुए हैं
  3. फैन्स को पसंद आई अमिताभ बच्चन की बात

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक कहलाने वाले अमिताभ बच्चनअक्सर अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा तथा पोती आराध्या के लिए जीवन की सीख देने वाली पोस्ट लिखते रहते हैं, जो आमतौर पर वायरल भी हो जाती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने हर हिन्दुस्तानी को बताने की कोशिश की है कि केक काटकर और मोमबत्ती बुझाकर जन्मदिन मनाना देश की सभ्यता नहीं है. 'बिग बी' ने कुछ ही घंटे पहले माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखी पोस्ट में कहा कि 'हैप्पी बर्थडे' मनाने की परम्परा अंग्रेज़ हमारे देश में छोड़ गए थे, लेकिन हिन्दुस्तानी आज तक उसके गुलाम बने हुए हैं. अमिताभ बच्चन को केक काटे जाने और विशेष रूप से मोमबत्ती बुझाकर जन्मदिन मनाने से आपत्ति है, क्योंकि उनके मुताबिक भारतीय संस्कृति में दीपों को प्रज्वलित किया जाता है, उन्हें फूंककर बुझाया नहीं जाता... यही नहीं, '102 नॉट आउट' के नायक ने सवाल किया कि भारतीय लोग जन्मदिन के मौके पर अंग्रेज़ी गीत'Happy birthday to you' क्यों गाते हैं... उन्होंने जन्मदिन के अवसर पर गाने के लिए एक गीत का सुझाव भी दिया... अमिताभ बच्चन ने सलाह दी है कि भारतीयों को यह गीत गाना चाहिए, "वर्ष नव, हर्ष नव..." उन्होंने ट्विटर पर बताया कि यह उनके पिता तथा जाने-माने कवि हरिवंशराय बच्चन का लिखा गीत है, जो हर जन्मदिन पर उनके परिवार में गाया जाता है...अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर कई प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं, जिनमें प्रशंसकों को उनकी कही बात सही लग रही है...

 

::/fulltext::

1249::/cck::

सोनाक्षी ने कहा- मैं ऐसे सोकर उठती हूं, फैन बोले- चल झूठी.....

::/introtext::
::fulltext::

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में हैं।

मुंबई. सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ऐब्स फ्लॉन्ट करते हुए एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें बाद से वे चर्चा में बनी हुई है। फैन्स का एप्रीशिएशन देख सोनाक्षी ने एक और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो में वे ब्लैक कलर की फिटेड ड्रेस में बेड पर पोज देती दिख रही हैं इस पिक्चर का कैप्शन उन्होंने "I woke up like this" दिया है। सोनाक्षी के इसी फोटो कैप्शन की वजह से अब वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स...

- सोनाक्षी के इस कैप्शन के बाद जहां फैन्स उनसे ये पूछ रहे हैं कि आखिर इतनी फिटेड ड्रेस में वे सोती कैसे हैं। तो वहीं कुछ कह रहे हैं कि वे झूठ कर रही हैं कि सोकर उठी हैं।
- एक सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा, "ये शायद एकलौती इंडिया की लड़की है तो ये कपड़े पहन कर सोती है और पोस्ट करती है। इसको कोई अवॉर्ड दो भाई इसको इसकी सक्त जरूरत है शायद अभी।" 
- वहीं एक दूसरे यूजर्स ने लिखा, "ये भी बता दो कि कौन कैमरा लेकर आपका इंतजार कर रहा था कि आप उठे और फोटो खींचा जाए।"
- "चल झूठी", "अबे मोटी" और "डोन्ट लाय बिहारिन" जैसे कमेंट्स के साथ सोनाक्षी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।

 
::/fulltext::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!