Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
आज के दौर में पार्टीज में या दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने के दौरान शराब पीना काफी आम बात हो गई है। ऐसे में कई बार शराब का सेवन अधिक मात्रा में हो जाता है, जो सेहत के लिए बेहद नुकसान दायक होता है। लोग कम शराब पिएं इस वजह से कई कंपनिओं ने कम शक्ति के अल्कोहल प्रोडक्ट्स को निकाला, लेकिन एक अध्ययन में पता चला कि लो स्ट्रेन्थ अलकोहल जैसे वाइन और बीयर लोगों को फायदे की जगह और नुकसान पहुंचा रही हैं।
क्या होता है लो स्ट्रेन्थ अल्कोहल
लो स्ट्रेन्थ अल्कोहल प्रोडक्ट्स वो होते है, जिनमे 1.2% से कम अल्कोहल पाया जाता है। इनमें खासकर वाइन और बीयर होती है। वाइन में 8.5% से कम और बीयर में 2.8% से कम अल्कोहल पाया जाता है। रेगुलर स्ट्रेन्थ अल्कोहल प्रोडक्टस में ज्यादा मात्रा में अल्कोहल होता है। जिसमें वाइन में 8.5% से ज्यादा अल्कोहल पाई जाती है और बीयर में 2.8% से ज्यादा होती है।
अध्यन से पता चली कुछ खास बातें
एक अध्यन में पता चला है कि अल्कोहल प्रोडक्ट्स जैसे वाईन या बीयर में लो स्ट्रेन्थ का लेबल लगाने की वजह से लोग इन प्रोडक्ट्स का और अधिक मात्रा में सेवन करते हैं। ये अध्ययन लंदन साउथ बैंक विश्वविद्यालय की सहायता से कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में किया गया है।
लो स्ट्रेन्थ अल्कोहल की तरफ हो रहे हैं प्रोत्साहित
वरिष्ठ लेखक, प्रोफेसर थेरेसा मार्ट्यू कहती हैं, "लोगों को ड्रिंक स्विच करने के लिए प्रोत्साहित करना है तो कम स्ट्रेन्थ वाली शराब लेबल सप्लाई करना एक अच्छा विचार है, लेकिन हमारे अध्ययन से पता चला है कि शराब को कम पीने की जगह लोग इसका और अधिक मात्रा में सेवन कर रहे हैं।
::/fulltext::