कल्याण ज्वेलर्स ने अमिताभ और श्वेता बच्चन को लेकर तैयार किये एक विज्ञापन को वापस ले लिया है।....
::/introtext::::fulltext::
नई दिल्ली। बैंक यूनियनों के कड़े विरोध के बाद आखिरकार कल्याण ज्वेलर्स ने अमिताभ बच्चन और श्वेता बच्चन को लेकर तैयार किये एक विज्ञापन को वापस ले लिया है। वैसे ये एड तो कल्याण ज्वेलर्स की विश्वसनीयता को लेकर बनाया गया था, लेकिन इसमें पोल बैंक कर्मचारियों के व्यवहार की खुलती दिख रही थी। इस विज्ञापन में बच्चन एक बुजुर्ग के किरदार में हैं और श्वेता नंदा उनकी बेटी बनी हैं. काफी विवाद के बाद आज कल्याण ज्वैलर्स ने एक बयान जारी किया. कल्याण ज्वैलर्स के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्यानरमन ने बयान में कहा, ”हमें बहुत अफसोस है कि हमारी वजह से भावनाएं आहत हुई और इसलिए हम तत्काल प्रभाव से अपना एड हर जगह से वापस लेते हैं. हम समझते हैं कि हमारे इस एड से बहुत लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, खासकर बैंकिंग से जुड़े लोगों की. अनायास ही हमारे एड का गलत मतलब निकाला जा रहा है.”
