Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
आग की चपेट में आए 14 और लोगों के शव शनिवार को बचाव कर्मियों ने बरामद किए.
खास बातें
कैलिफोर्निया: अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के इतिहास में सबसे भयावह आग की चपेट में आए 14 और लोगों के शव शनिवार को बचाव कर्मियों ने बरामद किए. इन शवों के सामने आने के बाद भीषण आग लगने की इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई. स्थानीय शेरिफ ने यह जानकारी दी. शेरिफ कोरी होनिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘आज 14 और शव का पता चला, जिससे मृतकों की कुल संख्या 23 हो गई है. आपको बता दें कि उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग तेजी से फैलती जा रही है, जिससे वहां पास के इलाकों में रह रहे हजारों लोग संभावित खतरे को देख अपने बच्चों और पालतू जानवरों को साथ लेकर वहां से अपनी जान बचाकर भागने को मजबूर हुए हैं. इस भयंकर आग की दहशत में पास का एक समूचा शहर खाली हो गया. आग की चपेट में आने से इन इलाकों के हजारों घर तबाह हो गए.
सैन फ्रांसिस्को से करीब 290 किलोमीटर दूर लगभग 27,000 की आबादी वाले शहर पैराडाइज के हर व्यक्ति को बाहर निकलने का आदेश दिया गया था. अपना घर छोड़ने को मजबूर हो चुकी वहां की निवासी गीना ओविएडो ने उस वक्त के विनाशकारी दृश्य का वर्णन किया जिसमें उन्होंने देखा कि आग ने कई घरों को अपने लपेटे में ले लिया, उनमें विस्फोट हुए और जिससे वहां के कई पोल गिर गए. ओविएडो ने कहा, ‘‘चीजों का विस्फोट होना शुरू हो चुका है.'' उन्होंने कहा कि लोग तुरंत अपने वाहनों से या पैदल ही निकलने लगे.