Monday, 10 August 2026

All Categories

आपका पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं, 11.44 लाख PAN Card किए जा चुके हैं निष्क्रिय, जांचें.....

1546::/cck::

आपका पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं, 11.44 लाख PAN Card किए जा चुके हैं निष्क्रिय, जांचें.....

::/introtext::
::fulltext::

अब एक बार फिर टैक्स रिटर्न फाइल करने का मौसम है. लोग और कंपनियां अपने-अपने आईटीआर रिटर्न फाइल कर रहे हैं.नई दिल्ली:  2014 में केंद्र में सत्ता पर आने के बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने भी काला धन पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाए. लेन देन में फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए सरकार कुछ कदम उठाए. इसमें लाखों फर्जी पैन कार्ड को निरस्त कर दिया गया. पिछले साल सरकार ने करीब 12 लाख पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिए थे. कई लोग यह जांच नहीं कर पाए कि उनका पैन कार्ड सक्रिय है या नहीं. अब एक बार फिर टैक्स रिटर्न फाइल करने का मौसम है. लोग और कंपनियां अपने-अपने आईटीआर रिटर्न फाइल कर रहे हैं. बता दें कि केंद्र सरकार ने 27 जुलाई 2017 को 11.44 लाख पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिए थे और कई हज़ार फर्जी पैन कार्ड की भी पहचान कर ली थी. तब वित्त राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने संसद को सूचित किया कि 11.44 लाख से अधिक पैन कार्ड या तो बंद कर दिया गया है. ऐसा उन मामलों में किया गया था जहां किसी व्यक्ति को एक से अधिक पैन कार्ड आवंटित कर दिए गए थे.  गंगवार ने बताया था कि 27 जुलाई तक 1,566 फर्जी पैन की पहचान की गई. ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि आप यह जांच लें कि आपके नाम से फर्जी पैन कार्ड तो नहीं बन गया है. कोई और आपके नाम का पैन कार्ड बनवाकर दुरुपयोग तो नहीं कर रहा है. और यदि आपके पास एक से ज़्यादा पैन कार्ड हैं तो आप ऑनलाइन जांच करके जान सकते हैं कि आपका कौन सा कार्ड वैध है. इसके लिए आपको नीचे दी गई गई प्रक्रिया को अमल करना होगा.
 

How

 आप ऐसे जांच सकते हैं पैन कार्ड की वैलिडिटी स्टेटस

  1. PAN card की वैधता जानने के लिए इनकम टैक्स ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं. यहां पर स्क्रीन में बायीं तरफ नज़र आ रहे नो योर पैन बटन पर क्लिक करें.
  2. अगले पेज पर नाम, स्टेटस और मोबाइल नंबर जैसे अन्य अहम जानकारियां पूछी जाएंगी. आप इनका ब्योरा दे दें. मोबाइल नंबर वही होना चाहिए जिसे आपने पैन कार्ड फॉर्म में दिया था. क्योंकि यूज़र वेरिफिकेशन के लिए इसी नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा.
  3. सभी ब्योरा देने के बाद आप सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें. इसके बाद अगले पेज पर वो ओटीपी नंबर डालें जो आपके रजिस्टर्ड फोन नंबर पर आया है.
  4. अगर आपके नाम पर कई पैन कार्ड हैं तो आपसे कुछ और सवाल पूछे जाएंगे, जैसे पिता का नाम.
  5. मांगी गई जानकारियां देने के बाद आप अपने पैन कार्ड की वैलिडिटी स्टेटस जांच सकेंगे. यहां अलावा उन पैन कार्ड का भी पता चलेगा जो एक्टिव हैं.
  6. साफ कर दें कि पैन कार्ड की वैलिडिटी स्टेटस जांचने के लिए आपके द्वारा दी गई जानकारियां सही होनी चाहिए. ये जानकारियां आपके द्वारा पैन कार्ड आवदेन में दी गई जानकारियों से मेल खानी चाहिए.
::/fulltext:: 1546::/cck::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!