Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रविवार को कोरियाई प्रायद्वीप को विभाजित करने वाले असैन्यकृत क्षेत्र पहुंचे, जहां वह उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से मुलाकात की. इस बात की जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है. ट्रम्प ने कल ही इस दौरे की जानकारी ट्विटर पर दी थी. ट्रम्प और किम कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु निरस्त्रीकरण के मामले को लेकर दो बार शिखर वार्ता कर चुके हैं. हनोई में फरवरी में बेनतीजा रही शिखर वार्ता के बाद दोनों पहली बार आज मिलेंगे. पहली बार दोनों पिछले साल सिंगापुर में मिले थे. बता दें, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को असैन्यीकृत क्षेत्र (डीएमजेड) में ऐतिहासिक मुलाकात के लिए न्योता दिया और कहा कि सीमा पर कदम रखने में उन्हें ‘‘कोई दिक्कत'' नहीं है. असैन्यीकृत क्षेत्र (डीएमजेड) उत्तर और दक्षिण कोरिया को विभाजित करता है.
उन्होंने कहा था कि वह सीमा पर स्थित डीएमजेड में किम से मिलकर उनसे ‘हाथ मिलाना' और उन्हें ‘हेलो' कहना चाहेंगे. ट्रंप द्वारा टि्वटर पर दिए गए इस आमंत्रण से विश्लेषक आश्चर्यचकित हैं. ट्रंप ने ओसाका में जी-20 शिखर सम्मेलन से टि्वटर पर चौंकाने वाला आमंत्रण दिया था और कहा, ‘यदि उत्तर कोरिया के अध्यक्ष इसे देखते हैं तो मैं उनसे महज हाथ मिलाने और ‘हेलो' कहने के लिए सीमा/डीएमजेड पर मिलूंगा.' उन्होंने बाद में कहा कि उन्हें किम के साथ उत्तर कोरिया में प्रवेश करने में कोई समस्या नहीं होगी. ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा था, ‘निश्चित तौर पर मैं करूंगा, ऐसा करने में मैं आनंदित महसूस करूंगा.'
::/fulltext::