3651::/cck::
एशियन गेम्स 2018 : भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, हांगकांग को 26-0 से हराया......
::/introtext::
::fulltext::
18वें
एशियन गेम्स के चौथे दिन पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। हॉकी टीम ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए
हांगकांग को 26-0 के अंतर से हरा दिया। भारत ने पहले मैच में इंडोनेशिया को 17-0 से हराया था।
भारत के लिए पहला गोल अकाशदीप किया। भारत को मैच में 21पेनल्टी कॉर्नर मिले जिसमें से उन्होंने नौ को गोल में बदला। भारत के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इतने बड़े अंतर से भारत कभी नहीं जीता है।
भारत ने ओपन प्ले से 39 शॉट लिए जिसमें से 17 को उन्होंने गोल में बदला। भारत टीम के 4 खिलाडियों ने तीन-तीन गोल दागे। उनके अलावा चिगलेनसेना, वरूण और सुरिंदर ने भी एक-एक गोल किया। आखिरी लम्हों में भी भारत ने मौका नहीं छोड़ा और 59वें मिनट में रूपिंदर सिंह ने गोल किया और भारच ने 26-0 से मैच जीता।
::/fulltext::
3651::/cck::