अरबाज के इस टॉक शो में जो सवाल पूछे जाते हैं, वह सोशल मीडिया से लिए जाते हैं। कई बार यह इतने भद्दे और शर्मिंदा कर देने वाले होते हैं, जिनका जवाब देते समय सितारे इमोशनल भी हो जाते हैं.....
::/introtext::::fulltext::
बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान अपने नए शो 'पिंच बाय अरबाज खान' को लेकर काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों इस शो का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ था, जिसमें अरबाज कई सेलेब्स के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अरबाज के इस टॉक शो में जो सवाल पूछे जाते हैं, वह सोशल मीडिया से लिए जाते हैं। कई बार यह इतने भद्दे और शर्मिंदा कर देने वाले होते हैं, जिनका जवाब देते समय सितारे इमोशनल भी हो जाते हैं।


अरबाज ने आगे कहा कि बहुत सारे और भी सितारे कुछ सवालों से परेशान हो गए थे। मैंने कोशिश की है कि कोई एक्टर मेरे सवालों से परेशान न हो। शो के बाद किसी की पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ खराब न हो। अरबाज खान का यह शो 10 भागों में आएगा। इसमें हर बार एक नया कलाकार उनसे पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देगा।
::/fulltext:: 