Monday, 10 August 2026

All Categories

ऑनलाइन बिजनेस 66 रुपये में शुरू कीजिए

715::/cck::

 ऑनलाइन बिजनेस 66 रुपये में शुरू कीजिए......

::/introtext::
::fulltext::

इस मौके के तहत जो इससे जुड़ेंगा वह 1 डॉलर यानी 66 रुपये में एक ऑनलाइन दुकान यानी स्टोर खोल सकता है

खास बातें

  1. एक कंपनी लाई नया ऑफर
  2. अपना ऑनलाइन बिजनेस शुरू करने वालों के लिए ऑफर
  3. कंपनी उपलब्ध कराएगा पूरे टेक्निकल सपोर्ट.

नई दिल्ली: कोई बिजनेस शुरू करना हो, सारी प्लानिंग और रिसर्च धरा का धरा रह जाता है अगर हमारे पास फंड नहीं है. फंड के कारण कई युवा अपना बिजनेस नहीं कर पाते हैं. लेकिन अब एक कंपनी ऐसी है जो ऐसे युवाओं को बिना बड़ा निवेश के बिजनेश शुरू करने का मौका दे रही है. इस मौके के तहत जो इससे जुड़ेंगा वह 1 डॉलर यानी 66 रुपये में एक ऑनलाइन दुकान यानी स्टोर खोल सकता है. 

जानकारी के लिए बता दें कि सिंगापुर की एक ई-कॉमर्स कंपनी शॉपमैटिक ने ये योजना लेकर आई है. कंपनी का दावा है कि वह भारतीय कारोबारियों को बिजनेस करने का बड़ा मौका देने जा रही है. अपनी इस योनजा के अंतर्गत ये ई-कॉमर्स कंपनी एक ऑनलाइन स्टोर तैयार करने के लिए अपने टूल्स देने, उनकी इन्वेंट्री के प्रबंधन, ऑर्डर्स लेने और पूरे करने, प्रोसेस करने और कस्टमर्स से पेमेंट स्वीकार करने जैसी सर्विसेस देने की पेशकश कर रही है. 

शॉपमेटिक कंपनी ने इसके लिए कंपनी ने 'इंस्पायरिंग एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम' शुरू किया है. बताया जा रहा है कि इसके तहत पहले 3 महीनों के लिए आपको अपना ऑनलाइन स्टोर शुरू करने के लिए सिर्फ 1 डॉलर का भुगतान करना होगा. योजना के अनुसार इसके बाद हर महीने आपको 20 डॉलर यानी 1320 रुपये का भुगतान ऑनलाइन स्टोर को बनाए रखने के लिए करना होगा.

 
 खबरों के मुताबिक कंपनी का कहना है कि भारत में कई ऐसे लोग हैं, जिनके पास एक बिजनेस आइडिया है. ये लोग बेहतरीन उत्पाद तैयार कर सकते हैं. इन लोगों के लिए यह योजना काफी कारगर साबित होगी.

ज्यादा जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट पर जरूर जाना चाहिए. बता दें कि ऑनलाइन के माध्यम से भी फर्जीवाड़ा हो रहा है इसलिए सेवाएं लेने से पहले पूरी जांच परख जरूरी है. 
::/fulltext:: 715::/cck::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!