मेट गाला 2019 के बाद कान फिल्म फेस्टिवल 2019 में शानदार लुक में नजर आईं बॉलीवुड (Bollywood) की मस्तानी दीपिका पादुकोण. दीपिका पादुकोण के स्टनिंग लुक से उनके पति रणवीर सिंह भी काफी प्रभावित हुए.....
::/introtext::::fulltext::
खास बातें
- कान फिल्म फेस्टिवल 2019 में नजर आईं दीपिका पादुकोण
- स्टनिंग लुक देखकर पति रणवीर सिंह हुए दीवाने
- बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेसेस भी खूबसूरत अंदाज में दिखाई दीं
नई दिल्ली : बॉलीवुड (Bollywood) की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण अपनी शानदार एक्टिंग, खूबसूरत अदाओं और लाजवाब अंदाज से न केवल बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी जगह बना चुकी हैं. वह हर फिल्म या फंक्शन में अपने एक खास लुक के साथ दिखाई देती हैं. हाल ही में हुए मेट गाला 2019 में उनके लुक ने सब का दिल जीत लिया था. न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित मेटगाला में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने जैक पोजन ब्रांड का मैटेलिक पिंक गाउन पहना था. इस गाउन में हाई-पफ्ड पोनीटेल हेयरस्टाइल के साथ दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं, कान फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण पीटर डंडास के व्हाइट गाउन में नजर आईं.

कान फेस्टिवल 2019 (Cannes Festival) में बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण ने दंदास ब्रांड का क्रीम बोल्ड गाउन पहना था, जिसमें आगे की तरफ से एक बड़ा काला बो बना हुआ है. उन्होंने अपना रेड कार्पेट लुक स्ट्रैपी ब्लैक एक्वाज़ुरा हील्स, हूप इयरिंग्स, और हाई पोनीटेल के साथ पूरा किया. मस्तानी ने अपना शानदार लुक अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया, जिसे कई लोगों ने पसंद किया. दीपिका का लुक इतना स्टनिंग था कि उनके पति और बॉलीवुड के बाजीराव यानी रणवीर सिंह ने भी उनकी फोटोज पर स्टीमी कमेंट किए. दीपिका के लुक के अलावा उनका मेकअप और हेयरस्टाइल लॉरिअल ब्रांड (L'Oreal) ने किया था.

दीपिका पादुकोण के अलावा बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा भी स्ट्रेपलेस हाई स्लिट गाउन में नज़र आईं. इसके साथ ही बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेसेस जैसे ऐश्वर्या राय बच्चन, हुमा कुरैशी, मल्लिका शेहरावत, कंगना रनौत और सोनम के अहूजा ने भी कान फिल्म फेस्टिवल में अपने खूबसूरत अंदाज के साथ एंट्री की. आपको बता दें कि इस साल कान फेस्टिवल में छोटे पर्दे की हिना खान ने अपना डेब्यू किया है. इसमें वह उन्होंने जायद नाकड़ का सिल्वर कलर का सिमरी गाउन पहना था, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं.
