मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि, वरूण ने यह फैसला अपनी शादी की वजह से लिया है। हालांकि वरुण और उनके पिता डेविड धवन इन खबरों पर कई बार विराम लगाने की कोशिश कर चुके हैं....
::/introtext::::fulltext::
पिछले दिनों खबर आई थी कि वरुण धवन की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। यह फिल्म पहले 8 नवंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब तारीख में फेरबदल कर इसे 24 जनवरी कर दिया गया है। यानी कि अब यह फिल्म अगले साल बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।
स्ट्रीट डांसर 3डी की रिलीज डेट बदलने की वजह वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी को माना जा रहा था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि, वरूण ने यह फैसला अपनी शादी की वजह से लिया है। हालांकि वरुण और उनके पिता डेविड धवन इन खबरों पर कई बार विराम लगाने की कोशिश कर चुके हैं।

खबरों के अनुसार वरुण और नताशा की शादी की तैयारियां काफी समय से चल रहीं हैं। वहीं दोनों की शादी के लिए खास तौर पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी करवा चुके वेडिंग प्लानर्स को ही हायर किया गया है। कहा जा रहा है कि वरुण राजस्थान में वेंडिग की प्लानिंग कर रहे हैं। दोनों परिवारों ने जोधपुर के दो पैलेस का चुनाव भी कर लिया है।
::/fulltext:: 