नीमच। मनासा क्षेत्र के एक गांव में एक छोटा मगरमच्छ खेत में घुस गया। इससे ग्रामीण पहले डर गए, लेकि न बाद में उन्होंने हिम्मतकर मगरमच्छ को न के वल पकड़ा, बल्कि पेड़ से बांध दिया। इसकी सूचना पर वन विभाग का अमला देर शाम पहुंचा और देंथल पहुंचकर मगरमच्छ को पिंजरे में भरकर सुरिक्षत स्थान पर छुड़वाया।
::/introtext::::fulltext::
यह घटनाक्रम गुरुवार को दिनभर मनासा विकासखंड के ग्राम देंथल में चला। खानखेड़ी के समीप ग्राम देंथल में अमृतराम पिता नानूराम गुर्जर के बाजरे के खेत में एक मगरमच्छ दिखाई दिया। छोटे आकार का यह मगरमच्छ देख अमृतराम और अन्य सहम गया। बाद में दोपहर तक ग्रामीणों ने मिलकर मगरमच्छ को पकड़ने की योजना बनाई।
उसे पकड़कर रस्सी से बांधा दिया और बाद में उसे पेड़ से भी बांध दिया ताकि वह भाग नहीं सके। देर शाम देंथल के ग्रामीणों ने वन विभाग को अमले को सूचित कि या। वन अमले ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पिंजरे में कै द कि या। बाद में उसे सुरिक्षत गांधीसागर में छुड़वाया।
सुबह सूचना, लेकि न तेंदुआ प्राथमिकता में था
ग्रामीणों की मानें तो देंथल में खेत में मगरमच्छ दिखाई देने के संबंध में हमने वन विभाग को सुबह ही सूचना दे दी थी, लेकि न वन अमले के जिम्मेदार अधिकारियों ने रामपुरा के नजदीक कु एं में गिरे तेंदुए को निकालना प्राथमिकता में बताया। इसी कारण हमने मगरमच्छ को पकड़ा और पेड़ से बांध दिया। यह मगरमच्छ छोटे आकार का करीब 2 से 3 फीट लंबा था।
देंथल के एक खेत में मगरमच्छ का बच्चा आ गया था, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उनकी सूचना पर अमले को भेजा है। - बीपी शर्मा, उप वन मंडल अधिकारी, मनासा
::/fulltext::