Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पहले वितत मंत्री और कोरिया के राजा रामचन्द्र सिंहदेव का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार को रात डेढ़ बजे अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह 11 बजे उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस भवन लाया जाएगा।
::/introtext::बुधवार को सांस लेने में तकलीफ के कारण रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। उनकी तबीयत लगातार गंभीर बनी हुई थी। इस बीच गुरुवार रात 1.30 बजे उनके निधन की खबर आई। रामचंद्र सिंहदेव 88 साल के थे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के पूर्व वित्त मंत्री डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा है कि डॉ .सिंहदेव अपने सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में सक्रिय सभी लोगों के लिए सादगी और शुचिता के प्रतीक और प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने एक सजग और कर्मठ जनप्रतिनिधि के रूप में पचास वर्षों से भी ज्यादा समय तक जनता को अपनी मूल्यवान सेवाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के मंत्री और वर्ष 2000 में गठित छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम वित्त मंत्री के रूप में आम जनता की बेहतरी के लिए डॉ. सिंहदेव के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
::/fulltext::