Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
जसपुर: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त गिरोह आए दिन नए तरीकों को अपनाकर तस्करी को अंजाम देते हैं. तस्कर गिरोह अब महिलाओं को भी तस्करी के काम उतार से नहीं कतरा रहे हैं. छत्तीसगढ़ में ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां एक महिला उड़ीसा राज्य से तस्करी कर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर गांजा ला रही थी. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महिला को गांजा तस्करी करते समय रंगे हाथ बस से गिरफ्तार कर लिया. महिला ने बताया है कि उसे इसके लिए पांच सौ रुपए किलो के हिसाब से कमीशन मिलता है. पुलिस ने बताया कि महिला पर नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. आपको बता दें कि महिला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर की ही रहने वाली है.
::/introtext::दूसरे राज्य से तस्करी कर ला रही थी मादक पदार्थ
बलरामपुर में पुलिस ने रानू मंडल नाम की एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि ये महिला तस्कर बीते छह माह से ओडिशा के झारसुगुड़ा से गांजा लेकर बस से कुनकुरी आती थी. यहां से बस बदलकर ग्राहकों को सप्लाई देने के लिए अंबिकापुर जाती थी. मुखबिर से मिली सूचना पर गुरुवार सुबह टीआई विशाल कुजुर ने एक टीम बनाई और 10 बजे बस के आने के दौरान बस स्टैंड में महिला को पकड़ने के लिए जाल फैलाया. झारसुगुड़ा से बस जैसे ही कुनकुरी बस स्टेशन पर रुकी पुलिस टीम में शामिल महिला एएसआई खिरोवती बेहरा, हेड कांस्टेबल हेमलता बुनकर ने मुखबिर के बताए हुलिए के हिसाब से एक महिला को पकड़ लिया. महिला के बैग की तलाशी लेने पर उसमें से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ.
500 रुपए के लिए डाल ली आफत में जान
पुलिस ने तत्काल महिला को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में महिला रानू मंडल ने बताया कि उसका पति उसे छोड़ चुका है. वो झारसुगुड़ा में किराए के मकान में अपने दो बच्चों के साथ रहती है. महिला ने बताया कि गांजा सप्लाई का काम इसकी मकान मालिक सविता करती थी. वो इसे बैग देकर बताए हुए पते पर ग्राहक को भेज देती थी. महिला ने बताया कि उसे सप्लाई में 500 रुपए प्रति किलो का कमीशन मिलता है. महिला ने बताया कि उसने अंबिकापुर के गांधीनगर में भी किराए का मकान ले रखा है. गांजा तस्करी के इस मामले का खुलासा करते हुए एसडीओपी अर्जुन कुर्रे ने बताया कि महिला रानू मंडल के कब्जे से एक काले रंग के बैग में चार किलो छह सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया है. इसकी बाजार में कीमत करीब 27 हजार है. महिला को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 बी के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अब इस गांजे की तस्करी के इस अन्तर्राज्यीय गिरोह के तार ढूंढ रही हैं.