कांकेर. छत्तीसगढ़ में BSF को बीते चार दिनों में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। 5 दिन में BSF के चार जवान शहीद हो गए है। 9 जुलाई को छोटे बेठिया इलाके में IED ब्लास्ट में 2 जवान शहीद हो गए थे, जबकि आज तड़के 3.45 बजे नक्सली मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गये। जानकारी के मुताबिक BSF के 30 जवानों की टीम सर्चिंग से लौट रही थी।इसी दौरान माहला जंगल में नक्सलियों ने जवानों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी, इस दौरान दो BSF जवान शहीद हो गये।
::/introtext::
::fulltext::
इधर हमले पर मुख्यमंत्री डॉ . रमन सिंह ने आज कांकेर जिले के पखांजूर इलाके में नक्सलियों के हमले में सीमा सुरक्षा बल ( बीएसएफ ) के दो जवानों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है । उन्होंने इस नक्सल हमले की तीव्र निन्दा की है । डॉ . सिंह ने शहीद जवानों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी ओर से और छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से गहरी संवेदना प्रकट की है । प्राप्त जानकारी के अनुसार यह नक्सल वारदात असज सवेरे लगभग 3. 45 बजे के आसपास प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महला के पास हुई । सर्चिंग के लिए निकले जवानों पर नक्सलियों ने कायरतापूर्ण तरीके से घात लगाकर हमला किया । मुख्यमंत्री ने हमले में घायल एक जवान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है ।
::/fulltext::