Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
रायगढ़। रायगढ़ में एसिड अटैक का मामला सामने आया है. यहाँ पर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा पर अज्ञात दो युवक एसिड अटैक कर फ़रार हो गए. एसिड अटेक की ये दूसरी घटना है. घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपी की खोजबीन चालू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र का है. छात्रा जब स्कूल से अपने घर वापस आ रही थी उस बीच उसके साइकिल की चैन निकल गई. जिसे रास्ते में ही वह बनाने लगी इस दौरान पीछे से बाइक सवार दो अज्ञात युवक आए और उसके चेहरे पर एसिड डाल फ़रार हो गए. छात्रा द्वारा चीख पुकार करने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे. आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी देते हुए छात्रा के परिजनों को बुलाया. इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
बता दें की क्षेत्र में एसिड अटैक की यह दूसरी वारदात है. इसके पूर्व भी 3 साल पहले 3 सगी बहनों पर एसिड से हमला किया गया था. अब यह दूसरी घटना है पीड़ित आरोपी युवकों को नहीं पहचान सकी है उसका कहना है कि आरोपी युवक अपने चेहरे पर गमछा बांधे हुए थे इस वजह से कोई पहचान नहीं हो सकी उसने यह भी बताया कि उसका किसी से भी कोई विवाद नहीं है. ना ही किसी पर शक है. बहरहाल इस मामले में पुलिस का कहना है कि घटना में पुलिस जांच कर रही है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
::/fulltext::