नई दिल्ली : जम्मू से सियालदह के बीच हाल में घोषित की गई हमसफर एक्सप्रेस की खूबियों के बारे में लोगों को बतानें के लिए रेलवे ने एक विडियो तैयार किया है. इस विडियों में इस गाड़ी की खूबियों के साथ ही इस गाड़ी के चलने दिनों व समय के बारें में बताया गया है.
::/introtext::::fulltext::
रेल राज्यमंत्री ने किया ट्रेन का उद्घाटन
रेल राज्यमंत्री राजेन गोहांई ने तीन जुलाई को जम्मूतवी रेलवे स्टेशन से हमसफर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलगाड़ी को झण्डी दिखाकर रवाना किया. इस गाड़ी की सेवाएं आम लोगों के लिए 09 जुलाई से सियालदह से और 11 जुलाई से जम्मू से शुरू की जाएगी. यह ट्रेन सियालदह से हर सोमवार को 1.10 बजे दोपहर चलेगी. वहीं जम्मू से यह रेलगाड़ी हर बुधवार को सुबह 7.25 बजे चलेगी. इस गाड़ी में 16 3AC के कोच हैं. रास्ते में यह रेलगाड़ी लुधियाना, सहारनपुर कैंट, मुरादाबाद, रेली, लखनऊ, वाराणसी, मुगलसराय, गया, धनबाद व आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी.
इस गाड़ी की हैं कई खूबियां हैं
हमसफर एक्सप्रेस रेलगाड़ी में वातानुकूलित सुविधा वाले आधुनिक एवं सुरक्षित एलएचबी डिब्बे लगाए गए हैं. इस ट्रेन में जीपीएस युक्त ट्रेन पोजीशनिंग सिस्टम लगा है. इससे रेलगाड़ी की सही स्थित का आसानी से पता लगाया जाएगा. इस ट्रेन में एलईडी डिस्प्ले लगाए गए हैं. बेहतर शौचालय उपलब्ध कराने के लिए इसमें बायो-टॉयलेट लगाए गए हैं. इस गाड़ी में यदि आग लगती है तो ट्रेन में मौजूद स्मोक अलार्म बज उठेगा और तुरंत गाड़ी में ब्रेक लग जाएगी. इस ट्रेन के डिब्बों में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. अधिक आरामदायक और सुरक्षित यात्रा वाली हमसफर एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा के लिए दृष्टि - बाधित लोगों के लिए ब्रेल-साईनेज़ लगाए गए हैं. इस ट्रेन में कई जगहों पर मोबाइल व लैपटॉप चार्जिंग प्वाइण्ट भी उपलब्ध होंगे।
जम्मू स्टेशन पर बढ़ेगी सुविधा
जम्मू रेलवे स्टेशन पर राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गयी एक्स-रे मशीनें एवं मेटल डिटेक्टरों लगाए जा रहे हैं. इससे स्टेशन परिसर में सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सकेगा. वहीं जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेल सुरक्षा बल की अतिरिक्त भैरवी व वीरांगना टीमें लगाई जा रही हैं.
