Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी के 41वे एनुअल जनरल मीटिंग में इसके GigaFiber ब्रॉडबैंड सर्विस की घोषणा की थी। जियो की GigaFiber FTTH ब्रॉडबैंड सेवा देश के 1,100 शहरों में शुरू की जाएगी। मुंबई में काफी पहले इसी टेस्टिंग हो चुकी है। 15 अगस्त से इच्छुक उपभोक्ता जियो GigaFiber के लिए कंपनी के MyJio एप के साथ वेबसाइट Jio.com पर रजिस्ट्रेशन शुरू कर सकते हैं।
::/introtext::कंपनी के मुताबिक जिस शहर में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन होंगे वहां जियो GigaFiber की सेवा पहले शुरू की जाएगी। अंबानी ने कहा, 'सुनिश्चित कीजिए कि आप अपना इंटरेस्ट रजिस्टर करवाएं और सबसे महत्वपूर्ण यह सुनिश्चित करें कि आपके पड़ोसी रजिस्टर करें ताकि इस सर्विस को सबसे पहले पाने वाला आपका शहर हो।'
बता दें कि इसमें FTTH नेटवर्क के जरिए हाईस्पीड इंटरनेट सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके साथ एक सेट टॉप बॉक्स भी दिया जाएगा, जिससे टीवी भी चलेगा। इतना ही नहीं, इससे टीवी में वॉइस कमांड फीचर भी जुड़ जाएगा, यानी टीवी से कॉलिंग भी कर पाएंगे।
15 अगस्त से गीगा टीवी सेट टॉप बॉक्स मिलने लगेंगे। एक बॉक्स से ही लोगों को तीन सेवाएं- टीवी, ब्रॉडबैंड और फोन मिलेंगी। इसका किराया प्रति महीना 1 हजार रुपए से भी कम होगा।
इससे घरेलू उपकरण भी चलेंगे। घर बैठे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर पाएंगे। यह डिवाइस वर्चुअल असिस्टेंस का काम भी करेगा। इस डिवाइस के जरिए घर के 100 से ज्यादा उपकरण कंट्रोल किए जाए सकेंगे। यहां तक कि घर में लगे बिजली से स्वीच भी स्मार्टफोन के माध्यम से कंट्रोल किए जा सकेंगे।
गौरतलब है कि एजीएम में ईशा अंबानी और आकाश अंबानी ने जियो 2 फोन भी लॉन्च किया था। यह फोन 15 अगस्त से उपलब्ध होगा। मॉनसून एक्सचेंज ऑफर के तहत ग्राहक पुराना फोन देकर 501 रुपए में नया फीचर फोन ले सकेंगे। वहीं 15 अगस्त से जियो फोन-2 बाजार में मिलने लगेगा। इस फोन पर फेसबुक, व्हाट्सएप और यू-ट्यूब भी बड़ी आसानी से चलेंगे। इसके अलावा जियो फोन पर वायस कमांड के जरिए ऐप भी खोले जा सकेंगे।
::/fulltext::